लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद में हुए झड़प के बाद ABVP और NSUI के 25 सदस्यों पर मामला दर्ज, कोई गिरफ्तारी नहीं

By भाषा | Updated: January 8, 2020 14:00 IST

कांग्रेस की छात्र शाखा ने दावा किया कि दिल्ली में जेएनयू परिसर में रविवार की हिंसा के विरोध में मंगलवार के प्रदर्शन के दौरान जब पालडी इलाके में एबीवीपी कार्यालय के बाहर एनएसयूआई के महासचिव निखिल सवानी को पीटा जा रहा था तब पटेल और वाघेला दोनों वहां मौजूद थे। झड़प में सवानी समेत चार लोग घायल हो गए थे। पालडी पुलिस थाना के इंस्पेक्टर बी एस रबारी ने की ओर से दायर शिकायत के आधार पर एबीवीपी और एनएसयूआई के 25 अज्ञात सदस्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 147 (दंगा), 143 (गैरकानूनी रूप से जमा होने), 323 और 324 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती सवानी ने अपनी शिकायत की प्रति पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।एनएसयूआई के महासचिव भाविक सोलंकी ने कहा, ‘‘सवानी ने रित्विज पटेल और प्रदीपसिंह वाघेला के नाम दिए थे लेकिन पुलिस प्राथमिकी में किसी का नाम नहीं देने के लिए हमें मनाने की कोशिश कर रही है।"

अहमदाबाद में दो छात्र संघों के बीच झड़प की घटना के एक दिन बाद बुधवार को अहमदाबाद पुलिस ने एबीवीपी और एनएसयूआई के 25 सदस्यों के खिलाफ दंगा भड़काने और हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। झड़प में दोनों ओर से चार कार्यकर्ता घायल हो गए थे। एनएसयूआई ने आरोप लगाया है कि पुलिस प्राथमिकी में गुजरात भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के अध्यक्ष रित्विज पटेल और भाजपा की प्रदेश इकाई के सचिव प्रदीप सिंह वाघेला के नाम शामिल नहीं करना चाहती है।

कांग्रेस की छात्र शाखा ने दावा किया कि दिल्ली में जेएनयू परिसर में रविवार की हिंसा के विरोध में मंगलवार के प्रदर्शन के दौरान जब पालडी इलाके में एबीवीपी कार्यालय के बाहर एनएसयूआई के महासचिव निखिल सवानी को पीटा जा रहा था तब पटेल और वाघेला दोनों वहां मौजूद थे। झड़प में सवानी समेत चार लोग घायल हो गए थे। पालडी पुलिस थाना के इंस्पेक्टर बी एस रबारी ने की ओर से दायर शिकायत के आधार पर एबीवीपी और एनएसयूआई के 25 अज्ञात सदस्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 147 (दंगा), 143 (गैरकानूनी रूप से जमा होने), 323 और 324 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती सवानी ने अपनी शिकायत की प्रति पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। एनएसयूआई के महासचिव भाविक सोलंकी ने कहा, ‘‘सवानी ने रित्विज पटेल और प्रदीपसिंह वाघेला के नाम दिए थे लेकिन पुलिस प्राथमिकी में किसी का नाम नहीं देने के लिए हमें मनाने की कोशिश कर रही है। प्राथमिकी में जब तक वाघेला और पटेल के नाम शामिल नहीं किए जाते तब तक सवानी उस पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे।’’

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि प्राथमिकी में दोनों भाजपा नेताओं के नाम शामिल किए जाने की एनएसयूआई की मांग पर पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल अहमदाबाद पुलिस आयुक्त आशीष भाटिया से दिन के आखिर में मुलाकात करेगा। इस बीच एबीवीपी ने कहा कि वे भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।  

टॅग्स :गुजरातकेसएबीवीपीनेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज