लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास बंद, ट्रेनें भी नहीं रुकेंगी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 23, 2020 09:08 IST

दर्शन को जोर पकड़ता देख जाफराबाद मेट्रो स्टेशन में प्रवेश और निकास बंद कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ दिल्ली के जाफराबाद में महिलाएं सड़क पर उतर आई हैं। प्रदर्शन को जोर पकड़ता देख जाफराबाद मेट्रो स्टेशन में प्रवेश और निकास बंद कर दिया गया है।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ दिल्ली के जाफराबाद में महिलाएं सड़क पर उतर आई हैं। प्रदर्शन को जोर पकड़ता देख जाफराबाद मेट्रो स्टेशन में प्रवेश और निकास बंद कर दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, इस स्टेशन पर फिलहाल कोई ट्रेन नहीं रुकेगी। 

बता दें कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए शनिवार की रात जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास लगभग 500 लोग इकट्ठा हुए जिससे एक मुख्य सड़क अवरूद्ध हो गई। 

शाहीन बाग की तर्ज पर प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। महिलाएं हाथ में तिरंगा लिए थीं और उन्होंने 'आजादी' के नारे लगाते हुए कहा कि वे तब तक प्रदर्शनस्थल से नहीं हटेंगी जब तक कि केंद्र सरकार सीएए को वापस नहीं ले लेती। 

प्रदर्शकारी महिलाओं ने अपनी बांह पर एक नीली पट्टी बांधी और 'जय भीम' के नारे भी लगाए। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में महिला पुलिसकर्मियों सहित भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

महिलाओं ने सीलमपुर को मौजपुर और यमुना विहार से जोड़ने वाली सड़क नंबर 66 को अवरुद्ध कर दिया है। अचानक विरोध-प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित हो गया। सड़क को खाली कराने के लिए पुलिस प्रदर्शनकारियों से बात करने की कोशिश कर रही है। 

सीएए के खिलाफ मुख्य सीलमपुर रोड और कर्दमपुरी के पास पहले से ही विरोध प्रदर्शन चल रहा है। जाफराबाद में ऐसे समय में प्रदर्शन हो रहे हैं जब शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों द्वारा अवरुद्ध एक सड़क को खाली करने का प्रयास किया जा रहा है।

 प्रदर्शनकारी दक्षिण दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाली सड़क को अवरुद्ध करते हुए शाहीन बाग में लगभग दो महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं।

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनदिल्ली मेट्रोएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)शाहीन बाग़ प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतपीएम मोदी की अपील और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और मंत्री आशीष सूद ने की मेट्रो की सवारी, शेयर की तस्वीरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज