लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: मेट्रो यात्री ध्यान दें, राजीव चौक समेत 19 मेट्रो पर एंट्री-एग्जिट बंद

By भाषा | Updated: December 19, 2019 15:56 IST

CAA Protest: मेट्रो के प्रवेश और निकास द्वार को इसलिए बंद कर दिया गया है ताकि विरोध प्रदर्शन करने जा रहे लोगों को रोका जा सके। स्टेशनों को इसलिए बंद किया गया है क्योंकि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्रदर्शन तेज हो गया। 

Open in App
ठळक मुद्देराजीव चौक सहित 19 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए। मेट्रो के प्रवेश और निकास द्वार को इसलिए बंद कर दिया गया है ताकि विरोध प्रदर्शन करने जा रहे लोगों को रोका जा सके।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर बृहस्पतिवार को सबसे व्यस्त राजीव चौक सहित 19 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए।

इससे पहले, सुबह में डीएमआरसी ने जामिया मिल्लिया, जामा मस्जिद और मुनिरका सहित सात स्टेशनों के द्वार बंद कर दिए थे। इसके बाद अन्य स्टेशनों को बंद किया गया। डीएमआरसी ने दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर एक ट्वीट में कहा, ‘‘राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इस स्टेशन के अंदर मेट्रो बदलने की सुविधा जारी है।’’

इससे पहले डीएमआरसी ने ट्वीट किया कि जनपथ स्टेशन के द्वार को भी बंद कर दिया गया और ट्रेनें वहां नहीं रूकेंगी। जनपथ के पहले डीएमआरसी ने बाराखंभा रोड और मंडी हाउस स्टेशनों को बंद कर दिया । इसके अलावा पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान और खान मार्केट स्टेशनों को बंद किया गया।

1.जामिया
2.जसोला विहार शाहीन बाग
3.मुनरीका
4.लाल किला
5.जामा मस्जिद
6.केंद्रीय सचिवालय (इंटरचेंज चालू)
7.चांदनी चौक
8.विश्व विद्यालय
9.पटेल चौक
10.लोक कल्याण मार्ग
11.उद्योग भवन
12.आईटीओ
13.प्रगति मैदान
14.खान मार्केट
15.वसंत विहार
16.मंडी हाउस (इंटरचेंज की सुविधा चालू)
17.बाराखंभा
18.जनपथ
19.राजीव चौक (इंटरजेंच की सुविधा)

केंद्रीय सचिवालय के द्वार बंद हैं लेकिन यात्री स्टेशन के भीतर मेट्रो बदल सकते हैं। जसोला विहार, शहीद पार्क, लाल किला, विश्वविद्यालय, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और वसंत विहार स्टेशनों को भी बंद किया गया है । सूत्रों ने बताया कि मेट्रो के प्रवेश और निकास द्वार को इसलिए बंद कर दिया गया है ताकि विरोध प्रदर्शन करने जा रहे लोगों को रोका जा सके। स्टेशनों को इसलिए बंद किया गया है क्योंकि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्रदर्शन तेज हो गया। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनदिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?