लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए लिखा पत्र, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

By भाषा | Updated: December 20, 2019 00:17 IST

एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ अफवाहों को रोकने के लिए काम कर रही है।

Open in App

दिल्ली पुलिस ने फेसबुक और ट्विटर सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों से करीब 60 खातों से आपत्तिजनक सामग्री हटाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए पत्र लिखा है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ अफवाहों को रोकने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने लोगों से अफवाह फैलाने वाले उपयोक्ताओं के खातों की जानकारी देने की भी अपील की है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ दिल्ली पुलिस ने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम से उनके मंच पर मौजूद आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पिछले तीन-चार दिन से सोशल मीडिया हैंडल पर नजर रख रहे हैं और आपत्तिजनक सामग्री और तनाव बढ़ाने वाले पोस्ट की पहचान की जा रही है।’’ दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी मंदीप सिंह रंधावा ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर भरोसा नहीं करे और इसकी जानकारी पुलिस को दे।

उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग अफवाह फैलाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगाी।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHindu Refugee On Pakistan: 'पाकिस्तान में मुसलमान हिंदू लड़कियों को उठाते हैं और धर्म परिवर्तन कराते हैं', नागरिकता मिलने पर बोली हिंदू शरणार्थी भावना

भारतवीडियो: पीओके के मुसलमानों को भारतीय नागरिकता के सवाल पर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह? देखिए

भारतब्लॉग: नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कब तक रहेगा असमंजस, पारित हुए गुजर चुके हैं तीन साल!

भारतनागरिकता न मिलने के कारण 800 पाकिस्तानी हिंदू वापस लौट गए: रिपोर्ट

भारतयूपी के डॉ कफिल खान को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मिली राहत, नागरिकता कानून पर दिया था भाषण

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब