लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: नागरिकता कानून के विरोध के बीच दिल्ली में कैब किराये में उछाल, 20 मेट्रो स्टेशन बंद

By भाषा | Updated: December 20, 2019 00:48 IST

लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थानों तक जाने के लिए दोहरी मुसीबतों का सामना करना पड़ा क्योंकि एक तरफ जहां आटोरिक्शा में सामान्य से दोगुना किराया लगा वहीं कैब चालकों ने गंतव्यों तक जाने से मना कर दिया ।

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ गुरूवार को जारी विरोध प्रदर्शन के बीच आटोरिक्शा चालकों ने किराया बढ़ा दिया वहीं कैब चालक लुटियन क्षेत्र में आने से इंकार करते रहे ।

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के कारण 20 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया था और इसके बाद लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थानों तक जाने के लिए दोहरी मुसीबतों का सामना करना पड़ा क्योंकि एक तरफ जहां आटोरिक्शा में सामान्य से दोगुना किराया लगा वहीं कैब चालकों ने गंतव्यों तक जाने से मना कर दिया ।

एक मीडियाकर्मी ने बताया कि आर के आश्रम मार्ग से संसद मार्ग आने के लिए नियमित किराया 40 रुपये है लेकिन उन्हें आज 100 रुपये देने पड़े । एक अन्य यात्री ने बताया कि कैब चालकों ने संसद मार्ग या उसके आसपास के इलाकों में जाने से मना कर दिया ।

कुछ लोगों को लुटियन दिल्ली में स्थित कार्यालय आने के लिए खासा किराया देना पड़ा । मयूर विहार से जहां आम तौर पर 130 रुपये लगते हैं वहीं लोगों को संसद मार्ग आने के लिए 200 से अधिक रुपये चुकाने पड़े ।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूननागरिकता संशोधन कानून 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHindu Refugee On Pakistan: 'पाकिस्तान में मुसलमान हिंदू लड़कियों को उठाते हैं और धर्म परिवर्तन कराते हैं', नागरिकता मिलने पर बोली हिंदू शरणार्थी भावना

भारतवीडियो: पीओके के मुसलमानों को भारतीय नागरिकता के सवाल पर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह? देखिए

भारतब्लॉग: नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कब तक रहेगा असमंजस, पारित हुए गुजर चुके हैं तीन साल!

भारतनागरिकता न मिलने के कारण 800 पाकिस्तानी हिंदू वापस लौट गए: रिपोर्ट

भारतयूपी के डॉ कफिल खान को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मिली राहत, नागरिकता कानून पर दिया था भाषण

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो