लाइव न्यूज़ :

लेह हवाईअड्डे पर भारतीय वायु सेना का सी-17 ग्लोबमास्टर रनवे पर फंसा, रद्द करनी पड़ी कई उड़ानें

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 16, 2023 16:52 IST

लेह हवाईअड्डे पर भारतीय वायु सेना की हैवी-लिफ्टर सी-17 ग्लोबमास्टर रनवे पर तकनीकी खामी के कारण फंस गया। इसके कारण हवाईअड्डे दूसरी फ्लाइट्स का संचालन बंद हो गया। रनवे जाम होने की खबर के बाद लेह हवाई अड्डे पर आने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे लेह हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन हुआ बंदभारतीय वायु सेना की हैवी-लिफ्टर सी-17 ग्लोबमास्टर रनवे पर फंसाअधिकारियों ने बताया है कि मरम्मत का काम पूरे दिन चलेगा

नई दिल्ली: मंगलवार, 16 मई को लेह हवाईअड्डे पर भारतीय वायु सेना का हैवी-लिफ्टर सी-17 ग्लोबमास्टर रनवे पर तकनीकी खामी के कारण फंस गया। इसके कारण हवाईअड्डे दूसरी फ्लाइट्स का संचालन बंद हो गया। फ्लाइट्स का संचालन बंद होने के कारण कई यात्री फंस गए। अधिकारियों ने बताया है कि मरम्मत का काम पूरे दिन चलेगा।

सी-17 ग्लोबमास्टर के रनवे पर तकनीकी खामी के कारण फंसने के कारण संचालन के लिए लेह हवाईअड्डे को बंद कर दिया गया। इस वजह से यात्रियों को परेशानी भी हुई क्योंकि कई उड़ानों में बदलाव हुआ और कई उड़ानें रद्द हो गईं। इसकी जानकारी देने के लिए छ यात्रियों और एयरलाइंस ने ट्विटर का सहारा लिया।

विस्तारा ने बताया कि दिल्ली से लेह (DEL-IXL) जाने वाली उसकी उड़ान UK601 दिल्ली हवाई अड्डे पर लौट रही है। इंडिगो ने हवाई अड्डे के लिए अपनी सभी उड़ानें रद्द करते हुए कहा कि वे "सर्वोत्तम संभव तरीके" से यात्रियों की सहायता करने की कोशिश कर रहे हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है, "लेह हवाईअड्डा वर्तमान में गैर-परिचालन में है क्योंकि IAF C-17 हेवी-लिफ्टर तकनीकी समस्या के कारण रनवे पर फंस गया है। रनवे को जल्द से जल्द उड़ान लायक करने के लिए काम चल रहा है।"

बता दें कि इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और विस्तारा जैसी घरेलू एयरलाइंस लेह के लिए हर दिन 11 उड़ानें संचालित करती हैं। एयर इंडिया, जो लेह के लिए दो दैनिक उड़ानें संचालित करती है, उनमें से एक को श्रीनगर की ओर मोड़ दिया और दूसरी उड़ान रद्द कर दी। स्पाइसजेट ने लेह से आने-जाने वाली अपनी तीन दैनिक उड़ानों में से दो को रद्द कर दिया। ये जानकारी भी सामने आई कि रनवे जाम होने की खबर के बाद लेह हवाई अड्डे पर आने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

लद्दाख और कारगिल जैसी जगहों पर जाने वाले यात्री यहीं लैंड करते हैं। लेह हवाईअड्डा वायु सेना के नियंत्रण में है। यह सामरित दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। भारतीय वायुसेना के भारी विमान यहां से अक्सर उड़ान भरते हैं। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सAirports Authority of Indiaलद्दाखKargil
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एयर पॉवर को मजबूत बनाने में आत्मनिर्भरता और कुशल रखरखाव अहम' : मेंटेनेंस कमांड के प्रमुख एयर मार्शल यल्ला उमेश का कथन

भारतबिहार को मिलने जा रहा है और एक बड़ा एयरपोर्ट, रक्सौल में प्रस्तावित हवाई अड्डे के नवनिर्माण को लेकर टेंडर हुआ जारी

भारतबुद्ध पूर्णिमा पर लद्दाख पहुंचे अमित शाह, कारगिल में 10,000 लीटर प्लांट का ऐलान

भारतIGI एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले इंजन में लगी आग, दिल्ली-ज्यूरिख जाने वाली स्विस फ्लाइट के 6 यात्री घायल

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज