लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव में EVM की खराबी पर चुनाव आयोग का बयान, बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई खबरें

By भाषा | Updated: May 28, 2018 19:33 IST

उपचुनाव में मतदान के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुये इन पर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 मई: उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों की दर्जन भर लोकसभा और विधानसभा सीटों पर आज हो रहे उपचुनाव में मतदान के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुये इन पर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

आयोग की ओर से बताया गया कि सपा, रालोद और कांग्रेस के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल और भाजपा नेताओं ने मतदान के दौरान ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों में गड़बड़ी का मामला आयोग के समक्ष उठाया। सूत्रों के अनुसार आयोग ने इन दलों के नेताओं को कुछ मतदान केन्द्रों पर वीवीपेट मशीनों में गड़ीबड़ी की शिकायतों पर जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। आयोग ने यह भी साफ किया ईवीएम की खराबी को और भी ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। उपचुनाव के दौरान मशीनों में खराबी और मतदान में बाधा उत्पन्न किए जाने संबंधी मीडिया रिपोर्टों को खारिज करते हुए कहा है कि इन्हें बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। 

ByPoll: 4 लोकसभा, 10 विधानसभा सीटों पर मतदान सम्पन्न, जानें कहां कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

आयोग ने आश्वस्त किया है कि वीवीपेट से जुड़ी शिकायतों की पुष्टि करने के बाद जिला निर्वाचन कर्मियों ने इन्हें दुरुस्त करने के लिये माकूल कार्रवाई की। आयोग ने कहा कहा कि संबद्ध क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की इस बारे में रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई भी की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि सपा नेता रामगोपाल यादव, रालोद अध्यक्ष अजीत सिंह और कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने आयोग से उत्तर प्रदेश में कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा तथा महाराष्ट्र में भंडारा गोंदिया लोकसभा और पालघर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान के दौरान ईवीएम वीवीपेट में गड़बड़ी आने की शिकायतों का मामला उठाया। इसके बाद भाजपा नेता अरुण सिंह ने भी उपचुनाव वाले क्षेत्रों में 197 मतदान केन्द्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी का मुद्दा आयोग के समक्ष उठाया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :चुनाव आयोगउपचुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह