लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 13 लोगों की मौत और 14 घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 13, 2018 14:16 IST

खाई में बस गिरने का यह हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे अल्मोड़ा के सल्ट में रामनगर के पास हुआ है।

Open in App

देहरादून, 13 मार्चः उत्तराखंड के टोटम जिले के पास मंगलवार को एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई हो गई और 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे लोंगो बाहर निकाला है। बस में 27 लोग सवार थे।

हादसा इतना भंयकर था कि घटनास्थल में बस के परखच्चे उड गए। बताया जा रहा है कि यह बस देघाट से रामनगर आ रही थी कि तभी टोटाम के पास यह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

खबरों के अनुसार, हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे अल्मोड़ा के सल्ट में  रामनगर के पास हुआ है। दुर्घटना में घायल हुए 14 लोगों को रामनगर के सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से आठ गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि पांच का उपचार अभी रामनगर के अस्पतालों में ही किया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और रस्सियों के जरिए घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ के साथ ही स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाया। वहीं, अभी भी रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी है। 

टॅग्स :उत्तराखंड समाचाररोड एक्सिडेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है