लाइव न्यूज़ :

बुलबुल चक्रवात से 23,811 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ: पश्चिम बंगाल सरकार

By भाषा | Published: November 17, 2019 4:25 AM

पश्चिम बंगाल को बुलबुल चक्रवात से प्रभावित तीन जिलों में कुल 23,811 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जहां 35 लाख लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचक्रवात ‘बुलबुल’ से 23,811 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ हैतीन जिलों में लगभग 35 लाख लोग प्रभावित हुए।

पश्चिम बंगाल में चक्रवात ‘बुलबुल’ से 23,811 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और तीन जिलों में लगभग 35 लाख लोग प्रभावित हुए। राज्य सरकार द्वारा चक्रवात ‘बुलबुल’ से हुए नुकसान के संबंध में शनिवार को केंद्र सरकार की एक टीम को सौंपी एक रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है।

केन्द्रीय दल के सदस्यों को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा के साथ सचिवालय में एक बैठक के दौरान यह रिपोर्ट सौंपी गयी और अलग से एक रिपोर्ट केन्द्र सरकार को भेजी जाएगी।

दल के सदस्यों ने शनिवार को राज्य सरकार के अधिकारियों से मुलाकात की। एक दिन पहले उन्होंने नुकसान का आकलन करने के लिए चक्रवात प्रभावित उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना तथा पूर्वी मिदनापुर जिलों का दौरा किया था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने रिपोर्ट के हवाले से कहा, "राज्य को बुलबुल चक्रवात से प्रभावित तीन जिलों में कुल 23,811 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जहां 35 लाख लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। चक्रवात में 5,17,535 घर तबाह हो गए।" 

टॅग्स :बुलबुल तूफान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: चक्रवात से निपटने का रंग लाया सामूहिक प्रयास

भारतCyclone Biporjoy: चक्रवात ‘बिपरजॉय का कहर, पिछले 10 सालों में कई घातक चक्रवातों ने प्रभावित किया, देखें लिस्ट

भारतभारत में पिछले साल 50 लाख लोग चक्रवात और बाढ़ के कारण विस्थापित, दुनिया में सबसे अधिक, जानिए दूसरे और तीसरे पर कौन देश

भारत2019 में बाढ़ से उत्तर भारत में 1900 लोग मरे, 30 लाख से अधिक लोग विस्थापित, एक करोड़ पेड़ उखड़े, 10 अरब डालर का नुकसान

भारतFlashback 2019: हिंद महासागर में उठे इस साल सर्वाधिक चक्रवाती तूफान, टूटा सवा सौ साल का रिकार्ड

भारत अधिक खबरें

भारतपीएम मोदी और अमित शाह की तरह मास कम्युनिकेटर नहीं हैं एस जयशंकर, जानें आपने बारे में क्या कहा

भारतRae Bareli Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के बीच अखिलेश यादव को झटका, सपा के बागी विधायक मनोज पांडे भाजपा में शामिल, अमित शाह के बगल में बैठे

भारतPM MODI IN UP: इज्जत बचाने के लिए अब कांग्रेस ने मिशन 50 रखा, पीएम मोदी बोले- कैसे भी करके पूरे देश में 50 सीटें मिल जाएं, देखें वीडियो

भारतSwati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल ने तीस हजारी कोर्ट दर्ज कराया बयान, सीएम केजरीवाल के पीए पर लगाए गंभीर आरोप

भारतSwati Maliwal ‘assault’ case: मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराएंगी आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल, तीस हजारी अदालत पहुंचीं, केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार पर केस