लाइव न्यूज़ :

बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव 2026ः 24 घंटे मुफ्त पानी, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, निशुल्क शिक्षा और मुफ्त स्वास्थ्य सेवा?, आप ने घोषणापत्र जारी किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2025 17:40 IST

Brihanmumbai Municipal Corporation Elections 2026: दिल्ली और पंजाब में आप के शासन मॉडल को मुंबई में भी अपनाया जाएगा ताकि मुफ्त बिजली, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देBrihanmumbai Municipal Corporation Elections 2026: बीएमसी बुनियादी सेवाएं देने में विफल रही है और भ्रष्टाचार से ग्रस्त है।Brihanmumbai Municipal Corporation Elections 2026: चिकित्सा सुविधा प्रदान करते हैं और इन्हें आप ने दिल्ली में सत्ता में रहते हुए शुरू किया था।Brihanmumbai Municipal Corporation Elections 2026: बीएमसी द्वारा संचालित स्कूलों का नवीनीकरण और छात्रों के लिए मुफ्त बस पास शामिल हैं।

मुंबईः आम आदमी पार्टी (आप) ने अगले महीने होने वाले बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनावों के लिए ‘केजरीवाल की गारंटी’ के बैनर तले चौबीसों घंटे मुफ्त पानी की आपूर्ति, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, विश्व स्तर की निशुल्क शिक्षा और मुफ्त स्वास्थ्य सेवा का वादा करते हुए मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी 2026 को होने हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने 227 सदस्यीय मुंबई निकाय के लिए 75 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। यहां ‘केजरीवाल ची गारंटी’ (केजरीवाल की गारंटी) घोषणापत्र जारी करते हुए, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निकाय बजट के बावजूद, बीएमसी बुनियादी सेवाएं देने में विफल रही है और भ्रष्टाचार से ग्रस्त है।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली और पंजाब में आप के शासन मॉडल को मुंबई में भी अपनाया जाएगा ताकि मुफ्त बिजली, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा सके। घोषणापत्र में हर दिन 24 घंटे स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता का वादा किया गया है, जिसमें प्रति परिवार हर माह 20,000 लीटर तक की मुफ्त आपूर्ति, आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ बीएमसी द्वारा संचालित स्कूलों का नवीनीकरण और छात्रों के लिए मुफ्त बस पास शामिल हैं।”

पार्टी ने मुंबई भर में 1,000 ‘मोहल्ला क्लीनिक’ स्थापित करने की योजना की भी घोषणा की, जहां मुफ्त परामर्श, दवाएं और निदान संबंधी परीक्षण उपलब्ध कराए जाएंगे। मोहल्ला क्लीनिक ऐसे प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र हैं, जो मुफ्त बुनियादी चिकित्सा सुविधा प्रदान करते हैं और इन्हें आप ने दिल्ली में सत्ता में रहते हुए शुरू किया था।

आप की मुंबई इकाई की अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने कहा कि पार्टी राज्य में राजनीतिक गठबंधनों को लेकर व्याप्त भ्रम की स्थिति के बीच ‘काम की राजनीति’ के मुद्दे पर नगर निकाय चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आप ने शिक्षित उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जिनका सार्वजनिक सेवा का अच्छा रिकॉर्ड है।

घोषणापत्र में बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) को इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े के साथ पुनर्जीवित करने, मुंबई की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने, अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता को मजबूत करने, महिला सुरक्षा एवं कल्याण, पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के वादे भी शामिल हैं।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालदिल्लीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला