लाइव न्यूज़ :

पाटीदारों की मांगें नहीं मानने वाली पार्टियों का करें बहिष्कार: पाटीदार नेता ने कहा

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:06 IST

Open in App

पाटीदार समुदाय के नेता लालजी पटेल ने मंगलवार को कहा कि दिसंबर 2022 में होने वाले अगले गुजरात विधानसभा चुनाव में पाटीदार “वोट के हथियार” का “भरपूर इस्तेमाल” करेंगे। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक पार्टी इस समुदाय की मांगों को नहीं मानेगी उनका बहिष्कार किया जाएगा। सरदार पटेल समूह (एसपीजी) के प्रमुख पटेल ने कहा कि बड़ी सभाएं करने की बजाय पाटीदार स्वयंसेवक अब छोटी टोलियां बनाकर हर पाटीदार के घर जायेंगे और उन्हें उनके अधिकारों और लंबित मांग से अवगत कराएंगे। हालांकि, हार्दिक पटेल 2015 में हुए आंदोलन का चेहरा थे जिसमें पाटीदारों को अन्य पिछड़ा वर्ग का दर्जा देने की मांग की गई थी, लेकिन इस मुद्दे को सबसे पहले एसपीजी ने मेहसाणा में उठाया था। अपना दल बनाने से पहले हार्दिक पटेल भी एसपीजी में थे। लालजी पटेल ने संवाददाताओं से कहा, “चुनाव के समय ही मांग सुनी जाती है। चुनाव के दौरान सरकार भी दबाव में होती है, विशेषकर तब, जब ऐसे बड़े समुदाय के वोट पाने हों। हम चूंकि इतने सालों से समुदाय के लिए काम कर रहे हैं इसलिए हम भी इस स्थिति का लाभ लेंगे जिससे हमारी मांगे सुनी जाएं और पाटीदारों के हित में फैसले लिए जाएं।” गुजरात में दिसंबर 2022 में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं। पटेल ने कहा, “पहले हम बड़ी रैलियां करते थे। लेकिन अब हमने छोटी टोलियां बनाने का निर्णय लिया है जो हर पाटीदार के घर जाकर उन्हें (उनके अधिकारों के प्रति) जागरूक करेंगी। चुनाव के दौरान, पाटीदार उन राजनीतिक दलों का बहिष्कार करेंगे जो हमारी मांग नहीं मानेंगे।” पटेल ने लंबित मांगों के बारे में नहीं बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जाति जनगणना को टालने का इरादा?, जयराम रमेश ने कहा- ‘अर्बन नक्सल की सोच’ पर माफी मांगे पीएम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतसुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सिर्फ़ माता-पिता की आय से OBC क्रीमी लेयर का दर्जा तय नहीं हो सकता

भारतस्थानीय निकाय चुनावः 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण दिया तो चुनाव रोक देंगे?, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को दी चेतावनी, 19 नवंबर को फिर सुनवाई

भारतToday in Politics: ‘ऑपरेशन सिंदूर’, जाति गणना, मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ और सुशासन पर चर्चा?, 17 एनडीए शासित सीएम के साथ पीएम मोदी ने की बैठक

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज