लाइव न्यूज़ :

मुंबई निकाय चुनावः भाजपा 137 और शिवसेना 90?, मेरे साथ धोखा और विश्वासघात?, रामदास आठवले ने कहा-सीट बंटवारे को लेकर जो हुआ वह ठीक नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2025 17:24 IST

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘महायुति के गठन के बाद से हम पूरी निष्ठा और दृढ़ता से गठबंधन के साथ खड़े रहे हैं लेकिन सीट बंटवारे को लेकर आज जो हुआ है, वह विश्वासघात है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को शाम चार बजे चर्चा के लिए एक बैठक तय थी।गठबंधन सहयोगी अपनी प्रतिबद्धता निभाने में विफल रहे। हमारे स्वाभिमान पर हमला है।

मुंबईः केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को कहा कि आगामी मुंबई निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना के बीच हुए सीट बंटवारे के समझौते से उनकी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-आठवले (आरपीआई-(ए)) को बाहर रखा जाना ‘‘विश्वासघात’’ है। सत्तारूढ़ सहयोगी भाजपा और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने सोमवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव में क्रमशः 137 और 90 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए सीट बंटवारे पर सहमति जताई। आठवले ने समझौते से बाहर रखे जाने पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘महायुति के गठन के बाद से हम पूरी निष्ठा और दृढ़ता से गठबंधन के साथ खड़े रहे हैं लेकिन सीट बंटवारे को लेकर आज जो हुआ है, वह विश्वासघात है।’’

 

उन्होंने दावा किया कि सोमवार को शाम चार बजे चर्चा के लिए एक बैठक तय थी लेकिन गठबंधन सहयोगी अपनी प्रतिबद्धता निभाने में विफल रहे। उन्होंने कहा कि यह केवल समय की बर्बादी नहीं है, बल्कि हमारे स्वाभिमान पर हमला है। आठवले ने कहा, ‘‘मुंबई निकाय चुनाव नजदीक हैं। मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करूंगा इसलिए आज मेरे कार्यकर्ता जो भी फैसला करेंगे, मैं उसका पूरा समर्थन करूंगा।’’ इस बीच, आरपीआई (ए) के सूत्रों ने कहा कि पार्टी के उम्मीदवार 50 सीट पर नामांकन दाखिल करेंगे।

पार्टी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘नामांकन वापस लेने के लिए अब भी समय है। देखते हैं कि क्या सम्मानजनक चर्चा होती है और नामांकन वापस लेने या सौहार्दपूर्ण चुनाव लड़ने का निर्णय लिया जाता है। तब तक, हम अकेले ही 50 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।’’

जहां भाजपा और शिवसेना ने सीट बंटवारे के समझौते की घोषणा की है, वहीं महायुति का एक अन्य घटक दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव अलग लड़ रहा है। महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के लिए 15 जनवरी को होने वाले चुनावों के मद्देनजर नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख मंगलवार को यानी आज है। 

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकाRamdas Athawaleदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं