लाइव न्यूज़ :

तारकिशोर प्रसाद होंगे बिहार के डिप्टी सीएम, सुशील मोदी को कैबिनेट में मिल सकती है जगह

By धीरज पाल | Updated: November 15, 2020 20:02 IST

कटिहार से भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद को रविवार को बिहार भाजपा विधानमंडल दल का नेता और बेतिया से विधायक रेणु देवी को उपनेता चुना गया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के डिप्टी सीएम पद के लिए सस्पेंस करीब खत्म हो गया है। तारकिशोर प्रसाद सूबे के अगले डिप्टी सीएम हो सकते हैं

बिहार के डिप्टी सीएम पद के लिए सस्पेंस करीब खत्म हो गया है। खबरों के मुताबिक बीजेपी के वरिष्ठ नेता तारकिशोर प्रसाद सूबे के अगले डिप्टी सीएम हो सकते हैं, जबकि सुशील कुमार मोदी को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। तारकिशोर प्रसाद को बीजेपी के विधानमंडल दल (विधान परिषद और विधानसभा) का नेता चुना गया है, वहीं उप नेता के तौर पर रेणु देवी को चुना गया है।

बताते चलें कि तारकिशोर प्रसाद बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और इस बार तारकिशोर प्रसाद को बीजेपी ने कटिहार सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। तारकिशोर प्रसाद ने आरजेडी  के डॉ राम प्रकाश महतो को हराकर कटिहार सीट से लगातार चौथी बार चुनाव में जीत दर्ज की। उधर, सुशील मोदी ने ही खुद ही साफ कर दिया है कि वो बिहार के अगले डेप्युटी सीएम नहीं होने जा रहे हैं।

सुशील मोदी ने भावुक होकर ट्वीट लिखा कि 'भाजपा और संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा।आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।'एक अन्य ट्वीट में उन्होंने विधायक रेणु देवी को बीजेपी दल का उप नेता चुने जाने पर बधाई दिया है। उन्होंने लिखा कि नोनिया समाज से आने वाली बेतिया से चौथी बार विधायक श्रीमति रेणु देवी के भाजपा विधान मण्डल दल के उप नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर हार्दिक बधाई!

बता दें कि आज बिहार में एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में जेडयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को एक बार फिर एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया और सोमवार यानी 16 अक्टूबर को नीतीश कुमार की अगुवाई में नई सरकार का गठन भी हो जाएगा।

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार कल शाम 4: 30 बजे सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।पटना में एनडीए के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि मैं तो चाहता था कि इस बार बिहार का मुख्यमंत्री भाजपा का बने लेकिन बीजेपी के ही लोगों ने मुझसे मुख्यमंत्री बनने को लेकर आग्रह किया।  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मौजूदगी में मुख्यमंत्री गेस्टहाउस पर एनडीए घटक दलों की संयुक्त बैठक हुई।

टॅग्स :बिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया