लाइव न्यूज़ :

भाजपा के शेलार ने किया राणे की गिरफ्तारी में शिवसेना नेता की भूमिका का दावा, जांच की मांग उठाई

By भाषा | Updated: August 25, 2021 18:02 IST

Open in App

महाराष्ट्र भाजपा के विधायक आशीष शेलार ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी में शिवसेना नेता और राज्य मंत्री अनिल परब की कथित भूमिका की सीबीआई जांच की बुधवार को मांग की।राणे को मंगलवार की दोपहर को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कथित तौर पर कहा था कि देश की स्वतंत्रता के वर्ष भूलने पर वह मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे को एक थप्पड़ मारते। गिरफ्तारी के बाद राणे को रायगढ़ के महाड ले जाया गया जहां उनके खिलाफ टिप्पणी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्हें मंगलवार देर रात महाड की अदालत से जमानत मिल गई थी। शेलार ने पत्रकारों से कहा, “भाजपा मांग करती है कि राणे की गिरफ्तारी में राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब की कथित भूमिका की सीबीआई जांच कराई जाए, क्योंकि शिवसेना नेता को किसी को यह कहते हुए सुना गया था कि केंद्रीय मंत्री की जमानत याचिका खारिज हो जाएगी। परब और इस मामले में शामिल आईपीएस अधिकारियों द्वारा की गई सभी फोन कॉल की जांच होनी चाहिए।” उन्होंने कहा, “एक वीडियो क्लिप है जिसमें परब मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे किसी से फोन पर कह रहे हैं कि सत्र अदालत राणे की जमानत याचिका खारिज करने जा रही है। आवेदन शाम करीब चार बजे खारिज किया गया, लेकिन परब ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति को इससे काफी पहले ही सूचित कर दिया था। यह संदिग्ध है और प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़ा करता है।” शेलार ने कहा कि वीडियो क्लिप रत्नागिरी योजना एवं विकास परिषद (डीपीडीसी) की बैठक का है जिसकी अध्यक्षता परब ने की थी। परब उसके संरक्षण मंत्री हैं। उन्होंने दावा किया ‘‘परब ने जो किया वह राज्य की न्यायपालिका का अपमान है और आईपीएस अधिकारियों पर दबाव डालने वाला कृत्य है। राज्य का गृह मंत्रालय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पास है और पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कुछ माह पहले शिकायतों के बारे में कहा था कि शिवसेना के नेता गृह मंत्रालय के कामकाज में हस्तक्षेप करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार