लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो पर हमला, बीजेपी ने कहा- जादवपुर यूनिवर्सिटी में होगी 'सर्जिकल स्ट्राइक'

By भाषा | Updated: September 20, 2019 20:06 IST

बाबुल सुप्रियो को जादवपुर विश्वविद्यालय में गुरुवार को काले झंडे दिखाए गए और छात्रों के एक दल ने उन्हें घेरकर तंग किया। इसके चलते पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप घनखड़ को भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को यादवपुर विश्वविद्यालय में काले झंड़े दिखाए गए और उनके साथ धक्का-मुक्की भी हुई।पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि ह इस घटना के बारे में केंद्रीय मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बताएंगे।

पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि यादवपुर विश्वविद्यालय परिसर राष्ट्रविरोधी तत्वों तथा वामपंथियों का अड्डा बन गया है और “हमारे कैडर” को चाहिए कि उसे नष्ट करने के लिए वहां बालाकोट की तर्ज पर सर्जिकल स्ट्राइक करें। घोष ने आरोप लगाया कि राज्य में तृणमूल सरकार केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की हत्या होने तक हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती और कहा कि वह इस घटना के बारे में केंद्रीय मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बताएंगे।

घोष ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यादवपुर विश्वविद्यालय राष्ट्रविरोधी और वामपंथी गतिविधियों का अड्डा है। वहां पहली बार ऐसी घटना नहीं हुई है। जिस तरह हमारे सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की, यादवपुर परिसर में राष्ट्रविरोधी अड्डों को नष्ट करने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं को उसी तरह की सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए।”

घोष ने विश्वविद्यालय में सुप्रियो को भीड़ से बचाने के लिए राज्यपाल जगदीप धनखड़ के वहां पहुंचने के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार चुप बैठी थी और सुप्रियो के मारे जाने का इंतजार कर रही थी।” उन्होंने यादवपुर विश्वविद्यालय में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में नहीं रख पाने के चलते वहां के कुलपति सुरंजन दास के तत्काल इस्तीफे की मांग भी की। सुप्रियो को यादवपुर विश्वविद्यालय में काले झंड़े दिखाए गए और उनके साथ धक्का-मुक्की भी हुई। जगदीप धनखड़ जो विश्वविद्यलाय के कुलाधिपति भी हैं, वह पुलिस के साथ वहां सुप्रियो को बचाने पहुंचे। 

टॅग्स :बाबुल सुप्रियोकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया