लाइव न्यूज़ :

रामनवमी पर BJP बंगाल में निकालेगी गदा जुलूस, बीते साल हुआ था विवाद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 14, 2018 22:38 IST

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने आज इस बात की घोषणा की है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा है कि इस जुलूस में पार्टी के झंडे का इस्तेमाल नहीं होगा।

Open in App

नई दिल्ली( 14 मार्च): रामनवी के बीजेपी एक जुलूस निकालने की तैयारी कर रही है। बीते साल शस्त्र जुलूस के दौरान रामनवी को विवाद हुआ था। जिसके बाद कोलकाता में पुलिस ने बीते साल ही 31 दिसंबर, 2018 तक महानगर में शस्त्र जुलूस पर रोक लगा दी थी। अब बीजेपी ने इस रोक के बाद एक बार फिर से आगामी 25 मार्च को रामनवमी के मौके पर गदा जुलूस निकालने का निर्णय लिया है।

 पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने आज इस बात की घोषणा की है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा है कि इस जुलूस में पार्टी के झंडे का इस्तेमाल नहीं होगा। उन्होंने बताया कि खड़गपुर में 500 से अधिक बाइकों के साथ जुलूस निकाला जाएगा। वहीं, बीजेपी सूत्रों के मुताबिक कोलकाता पुलिस की ओर से प्रदेश के मुख्यालय को एक खत भी भेजा गया है जिसमें महानगर की सड़कों पर शस्त्र जुलूस नहीं निकालने को कहा गया है।

 बीजेपी के सभी नेता इस जुलूस में शामिल होने की तैयारी करने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बार पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर जुलूस निकालने का दायित्व विश्व हिंदू परिषद को दिया गया है। वहीं कयास लगाया जा रहा है बीजेपी इस जुलूस के जरिए पंचायत चुनाव को बिगुल बजाएगी। 

बीते साल के जुलूस में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। सिर्फ कोलकाता में 50 स्थानों से जुलूस निकाला गया था। ऐसे में एक बार फिर से बीजेपी का ये जुलूस क्या रंग दिखाएगा, सभी की इस पर निगाहें टिकी हुई हैं। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल