लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा विखंडित करने के खिलाफ किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 18, 2021 20:12 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी और उससे संबद्ध संगठनों ने पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा विखंडित किए जाने के खिलाफ बुधवार को यहां पाकिस्तानी उच्चायोग के समीप प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी चाणक्यपुरी के तीन मूर्ति इलाके में एकत्रित हुए। पुलिस ने उन्हें पाकिस्तानी उच्चायोग के समीप एक अवरोधक लगाकर रोक दिया। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, '' जिस तरह लाहौर में कट्टरपंथी और संकीर्ण मानसिकता वाले लोगों द्वारा महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़ा गया, भारत उसे कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता। भाजपा हमेशा भाई-चारा और मानवता की बात करती है इसलिए हमारे देश में कट्टरपंथी एवं चरमपंथी मानसिकता के लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।'' प्रदर्शनकारियों में भाजपा की दिल्ली इकाई की सिख शाखा, युवा मोर्चा और पूर्वांचल मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से माफी की मांग करते हुए उनके खिलाफ नारे लगाए।दिल्ली भाजपा की मीडिया शाखा के प्रमुख नवीन कुमार ने कहा, ‘‘हम खान से न केवल माफी मांगने की मांग कर रहे हैं बल्कि उनसे हिंदुओं और सिखों का उत्पीड़न तथा उनके मंदिरों और मूर्तियों को विखंडित करने से रोकने का आश्वासन देने के लिए भी कह रहे हैं। पाकिस्तानी सरकार को माफी भी मांगनी चाहिए और लाहौर में उस स्थान पर महाराजा रणजीत सिंह की विशाल प्रतिमा लगानी चाहिए जहां उसे गिराया गया।’’ गौरतलब है कि पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के लाहौर किले में मंगलवार को पहले सिख शासक महाराजा रणजीत सिंह की नौ फुट ऊंची कांसे की प्रतिमा को विखंडित कर दिया गया। भारत ने इस घटना को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट