लाइव न्यूज़ :

शासन करने में और राज करने में अंतर..., लद्दाख सांसद जामयांग शेरिंग नामग्याल की तारीफ की जेपी नड्डा ने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2020 16:37 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करने और तीन तलाक को दंडनीय बनाने जैसे मोदी सरकार के कदमों के बारे में भ्रांतियां दूर करने का भी आह्वान किया।

Open in App
ठळक मुद्देअनुच्छेद 370 पर निर्णायक कदम से पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर के लोगों के जीवन में खुशी आयी जो कई अधिकारों से पहले वंचित थे। तीन तलाक पर कानून से उन महिलाओं को खुशी मिली जो तीन तलाक की प्रथा से परेशान थीं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा बिहार के पटना पहुंचे। पटना में भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि धारा 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर के लोग बहुत खुश हैं। आपने संसद में लद्दाख के बीजेपी सांसद जामयांग शेरिंग नामग्याल का भाषण सुना होगा। उन्होंने कहा था कि शासन करने में और राज करने में अंतर है।

नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करने और तीन तलाक को दंडनीय बनाने जैसे मोदी सरकार के कदमों के बारे में भ्रांतियां दूर करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों को बताना चाहिए कि अनुच्छेद 370 पर निर्णायक कदम से पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर के लोगों के जीवन में खुशी आयी जो कई अधिकारों से पहले वंचित थे।

उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर कानून से उन महिलाओं को खुशी मिली जो तीन तलाक की प्रथा से परेशान थीं। चुनाव से पहले टिकटों को लेकर कथित असंतोष के विषय पर उन्होंने कहा,‘‘हमेशा याद रखिए कि राजनीति गंभीर पूर्णकालिक कार्य है जहां प्रवेश की गुंजाइश है लेकिन निकास नहीं है। व्यक्तिगत नफा-नुकसान की चिंता में मत बहिए। याद रखिए यदि पार्टी आगे बढ़ेगी तो लाभ सभी तक पहुंचेंगे।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को बिहार के पार्टी कार्यकर्ताओं को यह संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया कि ‘भाजपा ही विकास का पर्याय है’ और उन्होंने उनसे इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता में राजग की वापसी के लिए काम करने का आह्वान किया।

नड्डा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में भाजपा के 11 नये जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके पास उपलब्ध प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने और लोगों को यह समझाने का भी आह्वान किया कि ‘‘बिहार पर नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद बना हुआ है जिन्होंने राज्यों को अरबों की सहायता प्रदान की है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमीनी स्तर पर उसे प्रभावी तरीके से अमलीजामा पहनाया है।’’

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डाबिहारलद्दाख़नरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीरधारा ३७०अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज