लाइव न्यूज़ :

VIDEO: अमित शाह ने अविश्वास प्रस्ताव और चंद्रबाबू नायडू को लेकर कहा- बीजेपी ने बहुत की मनाने की कोशिश

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 25, 2018 11:43 IST

बीजेपी अध्यक्ष ने मीडिया को भी सलाह दी कि संसद की कार्यवाही को लेकर मीडिया को विपक्ष पर दवाब बनाना चाहिए।

Open in App

नई दिल्ली, 25 मार्च; आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर तेलुगू देशम पार्टी (TDP) ने बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन से नाता लिया है। इसके साथ ही आए दिन अविश्वास प्रस्ताव लेकर संसद की कार्यवाही स्थगित की जा रही है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने बहुत कोशिश की चंद्रबाबू नायडू को मनाया जाए लेकिन वह नहीं माने। 

अमित शाह ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से आज तक को दिए एक इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'संसद की कार्यवाही को रोकने का काम विपक्ष कर रही है। मोदी सरकार के अनेकों प्रयासों और हर विषय पर चर्चा करने को स्वीकार करने के बाद भी वह सदन नहीं चलने दे रहे हैं। मीडिया को भी इसमें सकारात्मक भूमिका निभा कर विपक्ष से सवाल करना चाहिए।'

वीडियो में आप देखेंगे कि अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शांति से मीडिया के जरिए अपनी बात जनता तक नहीं रखना जानते हैं, उनको तो बस शोर मचाना है। 

अविश्वास प्रस्ताव और  चंद्रबाबू नायडू को लेकर अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की सरकार चाहती है कि संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश हो और उसपर चर्चा हो। इसलिए हम चाहते हैं कि संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चले। ताकि देश की जनता को भी पता चले कि किसका पक्ष मजबूत है। चंद्रबाबू नायडू के बारे में उन्होंने कहा कि हमे बहुत मनाने की कोशिश की है, लेकिन राज्य में चुनावों को लेकर वह अलग हो गए हैं। 

गौरतलब है कि टीडीपी ने वाईएसआर कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन का ऐलान किया था। टीडीपी के इस प्रस्ताव को कांग्रेस, एआईएडीएमके और सीपीआईएम ने भी समर्थन की घोषणा कर दी है। वहीं, ममता बनर्जी ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। कांग्रेस और टीडीपी दोनों ही दल राज्य में केंद्र से विशेष दर्जे की मांग को उठाना चाहते हैं। कांग्रेस जो इस समय लोकसभा चुनाव की पूरी तैयारियों में जुटी है। इसी को ध्यान में रखते हुए  टीडीपी के अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन का ऐलान किया है।

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चंद्रबाबू नायडूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज