लाइव न्यूज़ :

बीजेपी संकल्प पत्र: अमित शाह ने गिनाई सरकार की उपलब्धि, कहा- हमारी सरकार ने पांच साल में 50 करोड़ लोगों का स्तर उठाया

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 8, 2019 12:11 IST

अमित शाह ने कहा कि 2014-19 की यात्रा भारत के विकास और दुनिया में बढ़ी साख के लिए याद किया जाएगा। पांच साल में मोदी जी के नेतृत्व में निर्णायक सरकार बनी, 50 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को उठाने का प्रयास हुआ है। 

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार (आठ अप्रैल) को पार्टी का घोषणापत्र यानि संकल्प पत्र जारी करने से पहले बीते पांच सालों का लेखा-जोखा आमजन के सामने रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि  2014 में जनता ने ऐतिहासिक जनादेश दिया था, जिसके बाद पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनी। वहीं, पूर्ण बहुमत होने के बावजूद एनडीए की सरकार बनाई। 

उन्होने कहा कि 2014-19 की यात्रा भारत के विकास और दुनिया में बढ़ी साख के लिए याद किया जाएगा। पांच साल में मोदी जी के नेतृत्व में निर्णायक सरकार बनी, 50 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को उठाने का प्रयास हुआ है। 

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने पिछले पांच सालों के दौरान 8 करोड़ से ज्यादा शौचलाय, 2.5 करोड़ लोगों को घर, 50 करोड़ आयुष्मान भारत और 12 करोड़ किसानों को फायदा पहुंचाया है। 

उन्होंने कहा कि हम इन पांच सालों में 11 वें नंबर से छठे नंबर के अर्थव्यवस्था बने हैं। देश की सुरक्षा को सुनिश्चित किया है, सर्जिकल स्ट्राइक-एयर स्ट्राइक के माध्यम से आतंकवाद के मूल पर हमला किया है और 125 करोड़ देशवासी आज खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। अब भारत की सीमा को कोई नहीं छू सकता है।

अमित शाह ने कहा कि 2004-2014 के बीच भारत का गौरव दुनिया में कम हुआ था। 12 लाख करोड़ के घपले-घोटाले के बाद पारदर्शी सरकार बनी, बीजेपी देश के सामने उदाहरण पेश किया। विश्व में भारत महाशक्ति बनकर उभरा है। 

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा 2014 से 2019 की यात्रा भारत के विकास की यात्रा लिखा जाएगा। ये पांच साल स्वर्ण अक्षरों से अंकित किए जाएंगे। इस पांच साल में मोदी के नेतृत्व में एक प्रेरणादायक सरकार देने का काम बीजेपी ने किया। मोदी ने 5 साल में 50 बड़े कदम उठाए हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला