लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव के बीजेपी प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस को कोरोना हुआ, ट्वीट कर दी जानकारी

By विनीत कुमार | Updated: October 24, 2020 14:36 IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। फड़नवीस पिछले कई दिनों से बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए काम करने में व्यस्त थे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार चुनाव के बीजेपी प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस कोरोना संक्रमितदेवेंद्र फड़नवीस ने ट्वीट कर लिखा, 'जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, अपना टेस्ट करा लें

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार चुनाव में बीजेपी के प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। फड़नवीस पिछले कई दिनों से बिहार चुनाव में व्यस्त थे। बिहार में इससे पहले बीजेपी के कई और बड़े नेता कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

इनमें बिहार चुनाव के लिए बीजेपी स्टार प्रचार शहनवाज हुसैन और बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी शामिल हैं। दोनों पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं।

बहरहाल, फड़नवीस ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्विटर पर देते हुए लिखा, 'लॉकडाउन के बाद से मैं लगभग हर दिन काम करता रहा हूं। अब लगता है कि भागवान चाहते हैं कि मैं आराम करूं। मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। फिलहाल डॉक्टरों की राय पर दवा ले रहा हूं और मेरा इलाज चल रहा है। हाल-फिलहाल में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपना टेस्ट करा लें।'

बता दें कि भारत में अब तक 78 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 70 लाख से अधिक लोग ठीक भी हुए हैं। आज सुबह जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के अनुसार अभी देश में एक्टिव कोरोना मरीज 6,80,680 हैं।

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च में लॉकडाउन की घोषणा की थी। हालांकि इसके बावजूद तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ती रही। 

भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार हो गई थी।

बिहार की बात करें तो राज्य में 23 अक्टूबर की देर रात तक आठ और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 1034 हो गई। वहीं संक्रमण के मामले बढ़कर 2,10,389 हो गए हैं।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसकोरोना वायरसबिहार विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज