लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में 28 लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे, केवल छिंदवाड़ा पर कांग्रेस को बढ़त

By भाषा | Updated: May 23, 2019 12:33 IST

देश के प्रमुख लोकसभा सीटों पर रुझान के तहत भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से 34,000 वोटों से आगे चल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइन्दौर लोकसभा सीट से भाजपा के शंकर लालवानी एक लाख 40 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। खजुराहो से भाजपा के वीडी शर्मा एक लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

मध्यप्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीटों पर मतगणना के रुझान प्राप्त हो गये हैं। भाजपा उम्मीदवार 28 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस उम्मीदवार केवल एक लोकसभा सीट छिदंवाड़ा पर आगे चल रहे हैं। प्रदेश के प्रमुख लोकसभा सीटों पर रुझान के तहत भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से 34,000 वोटों से आगे चल रही हैं। इन्दौर लोकसभा सीट से भाजपा के शंकर लालवानी एक लाख 40 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

जबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह कांग्रेस के विवेक तन्खा से 69 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। खजुराहो से भाजपा के वीडी शर्मा एक लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। खंडवा से भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव से 80 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। मुरैना लोकसभा सीट से केन्द्रीय मंत्री भाजपा के नरेन्द्र सिंह तोमर 15 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

दमोह से पूर्व केन्द्रीय मंत्री भाजपा के प्रहलाद सिंह पटेल 74 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार और मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ 17,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार और राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के उम्मीदवार कृष्णपाल यादव से 23,000 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।

रतलाम लोकसभा सीट से पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया भाजपा के गुमान सिंह डामोर से 67 हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं। रीवा लोकसभा सीट से कांग्रेस के अजय सिंह भाजपा के उम्मीदवार जर्नादन मिश्रा से 23 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर