लाइव न्यूज़ :

नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर बीजेपी ने की निंदा, कहा- प्रज्ञा ठाकुर को मांगनी चाहिए माफी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2019 16:06 IST

प्रज्ञा सिंह ने कहा, 'नाथूराम गोडसे देशभक्त थे और हमेशा रहेंगे। वैसे लोग जो उन्हें आतंकी कह रहे हैं उन्हें खुद के अंदर झांक कर देखना चाहिए। ऐसे लोगों को चुनाव के बाद जवाब मिल जाएगा।'

Open in App
ठळक मुद्देप्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार हैं और उनका सामना इस सीट पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से है।भोपाल लोकसभा सीट पर वोटिंग 12 मई को समाप्त हो चुका है।

मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी और भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताया है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस बयान की बीजेपी ने निंदा की है। बीजेपी का कहना है कि पार्टी इस बयान का बिल्कुल भी समर्थन नहीं करती है। पार्टी  प्रज्ञा सिंह ठाकुर से इस बात का जवाब भी मांगेगी कि उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया है? ,बीजेपी ने यह भी कहा है कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। 

बीजेपी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्‍हा राव ने प्रज्ञा के इस बयान के आने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि पार्टी इस बयान का समर्थन नहीं करती है। पार्टी इस बयान की निंदा करती है। पार्टी  प्रज्ञा सिंह ठाकुर से पार्टी उनके पक्ष पर जवाब मांगेगी। 

 

नाथूराम गोडसे को लेकर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने क्या दिया बयान? 

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताया है। प्रज्ञा सिंह का यह बयान हाल में कमल हासन के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने गोडसे को भारत का पहला आतंकवादी कहा था। 

प्रज्ञा सिंह ने कहा, 'नाथूराम गोडसे देशभक्त थे और हमेशा रहेंगे। वैसे लोग जो उन्हें आतंकी कह रहे हैं उन्हें खुद के अंदर झांक कर देखना चाहिए। ऐसे लोगों को चुनाव के बाद जवाब मिल जाएगा।'

इससे पहले कमल हासन ने कहा था कि आजाद भारत का पहला आतंकी एक हिंदू था और उसका नाम नाथूराम गोडसे था। प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार हैं और उनका सामना इस सीट पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से है। इस सीट पर वोटिंग 12 मई को समाप्त हो चुका है। 

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनावभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत"मुझे पीएम मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया गया", साध्वी प्रज्ञा ने जांच टीम पर लगाया गंभीर आरोप

भारतVIDEO: 'पुलिस ने दबाव में काम किया, कांग्रेस हिंदुओं से माफी मांगे', मालेगांव विस्फोट केस के निर्णय पर बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस

भारत'मुझे संन्यासी होने के कारण आतंकवादी कहा गया': 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में बरी होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर रो पड़ीं

भारत"भगवा जीत गया...", मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो