लाइव न्यूज़ :

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, एक्स पर लिखा- भावुक पोस्ट, पढ़िए?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 30, 2026 11:32 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जो इसी महीने राज्यसभा के लिए चुने गए थे, सोमवार को राज्य विधान परिषद से इस्तीफा देने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' और 'विकसित बिहार' के सपने को साकार करने के लिए निरंतर समर्पित रहूंगा।संविधान में यह प्रावधान है कि आपको 14 दिनों के भीतर इस्तीफा देना होगा। इसी के अनुसार कार्रवाई होगी।एमएलसी पद से इस्तीफा देने की 14 दिन की अवधि सोमवार को समाप्त हो रही है।

नई दिल्लीः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा दे दिया। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नितिन नबीन ने ट्वीट किया कि आज, मैं बिहार विधानसभा में बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले निर्वाचित सदस्य के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी द्वारा मुझे सौंपी गई नई भूमिका के माध्यम से, मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र और बिहार राज्य के विकास के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध रहूंगा। पार्टी कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा अटूट बंधन हमेशा बना रहेगा, जो मुझे नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, मैं वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' और 'विकसित बिहार' के सपने को साकार करने के लिए निरंतर समर्पित रहूंगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने से पहले विधानसभा क्षेत्र की जनता से भावुक अपील की। दो सप्ताह पहले राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए नवीन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आज मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं।’’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य (सांसद) चुने जाने के बाद विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को राज्य विधान परिषद (एमएलसी) की सदस्यता से इस्तीफा दिया। जनता दल (यूनाइटेड) सूत्रों ने यह जानकारी दी। जदयू अध्यक्ष कुमार 16 मार्च को संसद के उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए थे। सूत्रों के अनुसार एमएलसी सदस्यता छोड़ने के लिए निर्धारित 14 दिन की अवधि सोमवार को समाप्त हो रही। है।

भारतीय संविधान के अनुसार कोई भी जनप्रतिनिधि एक साथ दो सदनों का सदस्य नहीं रह सकता। नितिन नबीन हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं, ऐसे में उन्हें विधायक पद छोड़ना अनिवार्य था।इस्तीफे का समय भी राजनीति में अहम संकेत देता है। देरी को केवल प्रशासनिक कारणों से नहीं, बल्कि रणनीतिक दृष्टि से भी देखा जा रहा था।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस्तीफे की सूचना दी गई थी। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि दिल्ली में कुछ कार्यक्रम था, जिसके लिए मैं गया था। प्रदेश अध्यक्ष ने मुझे इस्तीफे की जानकारी दी तो मैं आ गया। उल्लेखनीय है कि रविवार को बिहार विधानसभा में इस्तीफे की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए विशेष तैयारी की गई थी।

आमतौर पर छुट्टी रहने के बावजूद विधानसभा को खोला गया। सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार भी दिल्ली से पटना लौटकर सुबह से मौजूद थे। लेकिन जिस इस्तीफे का इंतजार था वह नहीं हो सका। इसी बीच यह चर्चा भी तेज है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं।

हालांकि कई खबरों का दावा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मार्च को इस्तीफा नहीं देंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की भी पुष्टि फिलहाल नहीं है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर डा. प्रेम कुमार ने साफ कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मुख्यमंत्री इस्तीफा देते हैं तो इसकी प्रक्रिया विधानसभा के माध्यम से ही पूरी होगी और इसकी जानकारी औपचारिक रूप से सामने आएगी। फिलहाल, दोनों नेताओं के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बनी हुई है। पार्टी के अंदर भी इस विषय पर चर्चा जारी है और सभी की नजरें आने वाले 24 घंटों पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पूरे मामले पर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

टॅग्स :Nitin Nabinबिहारनीतीश कुमारBiharNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र