लाइव न्यूज़ :

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत का बीजेपी से जुड़ने पर बयान, 'भगवा रंग में रंगने की हुई कई कोशिशें, पर उनके जाल में नहीं फंसूंगा'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 8, 2019 15:55 IST

Rajinikanth: तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा है कि बीजेपी की उनको भगवा रंग में रगंने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी

Open in App
ठळक मुद्देरजनीकांत ने कहा कुछ लोगों को लगता है कि मैं बीजेपी का आदमी हूं, ये सच नहींरजनीकांत ने कहा कि बीजेपी की उनको अपने रंग में रंगने की कोशिशें सफल नहीं होंगी

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता पोन राधाकृष्णन से मुलाकात के बाद शुक्रवार को स्पष्ट किया कि कुछ लोगों को लगता है कि वह बीजेपी के आदमी है लेकिन ये सच नहीं है। रजनीकांत ने कहा कि बीजेपी उनके भगवाकरण का प्रयास कर रही है, लेकिन वह उसके जाल में नहीं फंसंगे।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी मुझे भगवा रंग से रंगने का प्रयास कर रही है, उन्होंने ऐसा ही प्रयास तिरुवल्लुवर (तमिल कवि) के साथ भी किया था। लेकिन ये बात तय है कि न तो मैं और न ही तिरुवल्लुवर उनके इस जाल में फंसेंगे।'  

मैं बीजेपी का आदमी नहीं हूं: रजनीकांत

रजनीकांत ने कहा, 'कुछ लोग और मीडिया माहौल बना रहे हैं कि मैं बीजेपी का आदमी हूं। ये सच नहीं है। कोई भी राजनीतिक पार्टी खुश होगी और उसके साथ कोई जुड़ेगा। लेकिन इस पर फैसला मैं लूंगा।' 

बीजेपी की तमिलनाडु इकाई ने हाल ही में तमिल कवि तिरुवल्लुर की परंपरागत सफेद शॉल की जगह भगवा रंग के शॉल में उनकी तस्वीर शेयर की थी, जिसे लेकर राज्य में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया था और द्रविड़ पार्टियों ने बीजेपी पर उसके राजनीतिक एजेंडे के तहत कवि तिरुवल्लुर के भी भगवाकरण के प्रयास का आरोप लगाया।

इस मुद्दे पर रजनीकांत ने कहा, तिरुवल्लुर को भगवा शॉल पहनाना बीजेपी का एजेंडा है। मेरे हिसाब से इन सब मुद्दों का अलग मतलब निकाला गया है। ऐसे मुद्दे हैं, जो ज्यादा महत्वपूर्ण हैं और जिनकी चर्चा की जानी चाहिए। मेरे हिसाब से ये मूर्खतापूर्ण भरा मुद्दा है।   

अयोध्या मामले पर पूछे जाने पर रजनीकांत ने कहा, 'मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे शांत रहें और फैसले का सम्मान करें।'  

टॅग्स :रजनीकांतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए