लाइव न्यूज़ :

अमित शाह का दावा, बीजेपी अगली सरकार बनाने पर कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा देगी

By भाषा | Updated: April 11, 2019 14:40 IST

बालाकोट हवाई हमले पर सवाल पर उठाने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि ये सिर्फ अल्पसंख्यकों को संतुष्ट करने के लिए है।

Open in App

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष पर हवाई हमले पर नाखुश होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि भाजपा की अगली सरकार बनाने के बाद उनकी पार्टी कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा देगी। उन्होंने साथ ही कहा कि भाजपा सरकार देशभर में एनआरसी लाएगी और देश के ‘हर एक हिन्दू शरणार्थी’ को नागरिकता प्रदान करेगी।

बालाकोट हवाई हमले पर सवाल पर उठाने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए शाह ने कहा कि ये सिर्फ अल्पसंख्यकों को संतुष्ट करने के लिए है। उन्होंने उनसे कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री की मांग पर अपना रुख स्पष्ट करने को भी कहा, जैसा की उनके सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला चाहते हैं।

दार्जिलिंग उम्मीदवार राजू सिंह बिष्ट के लिए प्रचार करते समय उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी और विपक्षी नेता हवाई हमले से नाखुश हैं। वे सिर्फ अल्पसंख्यक समुदाय को खुश करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। लेकिन मैं स्पष्ट तौर पर यह कहना चाहूंगा कि हम ऐसी ताकतों को जीतने नहीं देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ केन्द्र में भाजपा की अगली सरकार बनाने के बाद हम कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा देंगे।’’ संविधान का अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देता है। शाह ने बनर्जी पर राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और नागरिक (संशोधन) विधेयक पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देशभर में एनआरसी लाएगी और देश के हर एक हिन्दू शरणार्थी को नागरिकता प्रदान करेगी। 

टॅग्स :अमित शाहलोकसभा चुनावजम्मू कश्मीरआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी