लाइव न्यूज़ :

भाजपा का आरोप, तृणमूल नेता दुर्गा पूजा समितियों के जरिए चिटफंड घोटाले, कट मनी से बनाए गए काले धन को सफेद कर रहे हैं

By भाषा | Updated: August 12, 2019 13:57 IST

कुछ पूजा समितियों में वरिष्ठ तृणमूल नेता और मंत्री अहम पदों पर हैं व वे इसका इस्तेमाल चिटफंड घोटाले और कट मनी से बनाए गए काले धन को सफेद बनाने में कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस को भय है कि अब इस कड़ी का खुलासा हो जाएगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देहमें अपने सभी राष्ट्रीय त्योहारों पर गर्व है। ये त्योहार सबके लिए हैं और हम नहीं चाहते कि किसी भी पूजा महोत्सव पर कर लगना चाहिए।सिन्हा ने आरोप लगाया कि बनर्जी हिन्दुओं की भावना पर ध्यान रखने की जगह मुसलमानों के तुष्टीकरण में ज्यादा दिलचस्पी लेती हैं।

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा समितियों को आयकर नोटिस जारी होने पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा की गई आलोचना पर भाजपा ने सोमवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का एक तबका चिटफंड घोटाले से अर्जित धन को पूजा समितियों के जरिए सफेद बनाने के काम में लगा है।

बनर्जी ने कई दुर्गा पूजा समितियों को आयकर नोटिस भेजे जाने पर रविवार को केन्द्र की आलोचना करते हुए कहा था कि त्योहारों को कर के दायरे से बाहर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी भाजपा नीत केन्द्र सरकार के इस कदम के विरोध में 13 अगस्त को शहर में धरना देगी।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा,‘‘अगर आयकर विभाग दुर्गा पूजा समितियों में धन के प्रवाह को देखता है तो इसमें नुकसान क्या है। कुछ पूजा समितियों में वरिष्ठ तृणमूल नेता और मंत्री अहम पदों पर हैं व वे इसका इस्तेमाल चिटफंड घोटाले और कट मनी से बनाए गए काले धन को सफेद बनाने में कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस को भय है कि अब इस कड़ी का खुलासा हो जाएगा।’’

उन्होंने दुर्गा पूजा समितियों पर बनर्जी की चिंता को ‘‘घड़ियाली आंसू’’ करार दिया और कहा कि अगर उन्हें इन समितियों की इतनी ही चिंता है तो तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने अनेक बार राज्य में मोहर्रम के लिए दुर्गा पूजा से जुड़े आयोजनों को रोकने की कोशिश क्यों की।

सिन्हा ने आरोप लगाया कि बनर्जी हिन्दुओं की भावना पर ध्यान रखने की जगह मुसलमानों के तुष्टीकरण में ज्यादा दिलचस्पी लेती हैं। बनर्जी ने रविवार को ट्वीट किया था, ‘‘आयकर विभाग ने दुर्गा पूजा आयोजन करने वाली कई समितियों को नोटिस जारी कर उन्हें कर चुकाने को कहा है।

हमें अपने सभी राष्ट्रीय त्योहारों पर गर्व है। ये त्योहार सबके लिए हैं और हम नहीं चाहते कि किसी भी पूजा महोत्सव पर कर लगना चाहिए।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं