लाइव न्यूज़ :

जैविक मां ने फिल्मकार की देखभाल में रह रहे बच्चे का संरक्षण मांगा

By भाषा | Updated: December 6, 2020 18:36 IST

Open in App

मुम्बई, छह दिसंबर दो साल के बच्चे के पालक पिता और उसकी जैविक माता बालक के संरक्षण को लेकर विवाद में उलझ गये हैं। इस बीच एक और व्यक्ति ने बच्चे का पिता होने का दावा किया है। बच्चे के पालक पिता बॉलीवुड के फिल्मकार हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महिला एवं बाल विकास विभाग के एक अधिकारी के अनुसार यह बच्चा पिछले साल सितंबर में बोरिवली में इस महिला के पास मिला था और उसके शरीर पर जख्म थे। महिला ने दावा किया था कि बच्चा उसके हाथ से छूट गया और उसे चोट लग गयी थी ।

अधिकारी के अनुसार इस महिला को मानसिक उपचार के लिए एक स्थानीय एनजीओ के पास भेजा गया था और बच्चे को बाल कल्याण समिति ने अपने संरक्षण में ले लिया था। यह महिला अपने दिहाड़ी मजदूर पति और 12 साल के बच्चे को छोड़कर उत्तर प्रदेश से मुम्बई आयी थी।

अधिकारी के मुताबिक दो पालना घरों में रखने के बाद इस साल मई में बच्चे को बॉलीवुड के निर्देशक के घर ले जाया गया था क्योंकि पिछले परिवार ने कहा कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण उसकी देखभाल में दिक्कत आ रही है।

अधिकारी के अनुसार हाल ही में यहां बाल कल्याण समिति की बैठक में बॉलीवुड निर्देशक ने कहा कि उन्हें बच्चे को अधिक समय तक रखने दिया जाए क्योंकि मां मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है।

अधिकारी के मुताबिक लेकिन 30 वर्षीय महिला ने कहा कि वह अब अपने बेटे की देखभाल करने के लिए फिट है । समिति ने एक सरकारी अस्पताल से मां के लिए नयी मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र मांगा और अब बच्चे को किसके संरक्षण में दिया जाए, इस पर कुछ दिनों में निर्णय लिये जाने की संभावना है।

अधिकारियों के अनुसार इस बीच, बच्चे का जैविक पिता होने का दावा करता हुआ एक व्यक्ति अधिकारियों के पास पहुंचा, ऐसे में अब प्रशासन उसकी डीएनए रिपोर्ट की मिलान करेगा। पिछले महीने डीएनए परीक्षण से सत्यापित हो गया था कि यही महिला बच्चे की जैविक मां है।

अधिकारी के अनुसार इस मुद्दे के समाधान होने तक न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत बच्चे को मानखुर्द में ‘चिल्ड्रेन्स एड’ सोसायटी के पास रखा जा सकता है।

केंद्र के पालन संबंधी दिशानिर्देशों के अनुसार पालक परिवार पांच साल की देखभाल के बाद बच्चे को गोद ले सकता है बशर्ते बच्चे का जैविक परिवार होने का कोई दावा नहीं करे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमें बताया गया है कि निर्देशक शादीशुदा और एक बच्चे के पिता हैं तथा वह बच्चे को गोद लेने के लिए उत्सुक नहीं है। लेकिन मां की दशा को देखकर उनके मन में शंका हुयी और उन्होंने मां के ठीक होने तक बच्चे को उनके पालन-पोषण में देने का अनुरोध किया। ’’

अधिकारी ने कहा कि एनजीओ संस्थापक ने समिति से कहा कि यदि महिला को बेटे से लंबे समय तक अलग रखा गया तो वह गहरे अवसाद में जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र