लाइव न्यूज़ :

बिहार: भाजपा और जदयू नेताओं के परिजनों को मिले 'हर घर नल का जल' योजना के करोड़ों रुपये के ठेके

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2021 09:49 IST

बिहार सरकार की बहुप्रचारित हर घर नल का जल योजना के 80 करोड़ रुपये के ठेके जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सिंह के परिजनों और 3.5 करोड़ रुपये के ठेके भाजपा विधायक विनोद नारायण झा के भतीजे को मिले हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे80 करोड़ रुपये के ठेके जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सिंह के परिजनों को मिले.3.5 करोड़ रुपये के ठेके भाजपा विधायक विनोद नारायण झा के भतीजे को मिले हैं.उपमुख्यमंत्री के करीबियों को 53 करोड़ रुपये के ठेके मिलने का आरोप लगने के बाद सामने आया जदयू-भाजपा नेताओं का नाम.

पटना:बिहार सरकार की बहुप्रचारित हर घर नल का जल योजना के लाभार्थियों में केवल उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ही नहीं बल्कि जदयू और भाजपा के साथ एक राजद नेता के भी करीबी लोग शामिल हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सिंह का परिवार का नाम सबसे ऊपर है जिसे 80 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं.

इसके साथ ही भाजपा विधायक विनोद नारायण झा जब सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग (पीएचईडी) मंत्री थे, तब उनके भतीजे को 2019-20 में 3.5 करोड़ रुपये के ठेके मिले.

इस योजना के तहत अधिकतर परियोजनाओं को पीएचईडी द्वारा लागू किया गया, जो बोली प्रक्रिया के माध्यम से चयनित कंपनियों या ठेकेदारों को प्रत्येक अनुबंध के लिए 30-57 लाख रुपये देता है.

विभाग ठेके की राशि का 60-65 फीसदी काम के दौरान ठेकेदारों को और 35-40 फीसदी बराबर हिस्से में पांच साल में रखरखाव के लिए देता है.

20 जिलों के दस्तावेजों के विश्लेषण से पता चला कि इनमें से कई ठेके राज्य के ठेकेदारों के परिजनों और सहयोगियों को दिए गए.

वहीं, अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट में गए एक मामले को छोड़कर बाकी सभी परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं.

इससे पहले रिपोर्ट में दावा किया गया था कि हर घर नल का जल योजना से संबंधित 53 करोड़ रुपये के ठेके राज्य के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के परिजनों और यहयोगियों को मिले जिसमें प्रसाद की बहू पूजा कुमारी, बहनोई प्रदीप कुमार भगत से जुड़ी दो कंपनियों और करीबी सहयोगियों प्रशांत चंद्र जायसवाल, ललित किशोर प्रसाद और संतोष कुमार को शामिल हैं.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारTarkishore PrasadजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो