लाइव न्यूज़ :

बिहार: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विधानसभा में हुआ जोरदार हंगामा, सत्तापक्ष माले के विधायक उतरे वेल में

By एस पी सिन्हा | Updated: March 16, 2023 16:05 IST

माले विधायकों ने मांग उठाई कि तमिलनाडु की घटना में नेता प्रतिपक्ष ने अफवाह फैलाने की कोशिश की। फर्जी वीडियो के आधार पर दो राज्यों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश की गई।

Open in App
ठळक मुद्देमाले विधायकों ने मांग उठाई कि तमिलनाडु की घटना में नेता प्रतिपक्ष ने अफवाह फैलाने की कोशिश की। बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा शुरू हो गया। भाकपा- माले के विधायक वेल में पहुंचकर हंगामा करने लगे

पटना:बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा शुरू हो गया। भाकपा- माले के विधायक वेल में पहुंचकर हंगामा करने लगे। यह हंगामा भाजपा की तरफ से भ्रष्टाचार के मामले में सरकार पर सवाल पूछने को लेकर हुआ।

भाजपा ने सरकार पर यह आरोप लगाया कि रात के अंदर इस कदर भ्रष्टाचार हो रहा है कि लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। जिसके बाद राजद विधायक इसका विरोध करने लगे और उसकी ही सहयोगी पार्टी माले के विधायक वेल में उतर कर भाजपा का विरोध जताने लगे।

यह सब मामला बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सामने सदन में हुआ लेकिन उन्होंने इसको लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं जाहिर की। इसके साथ ही सत्ता पक्ष ने नेता प्रतिपक्ष से तामिलनाडू मामले में माफी मांगने को कहा।

माले विधायकों ने मांग उठाई कि तमिलनाडु की घटना में नेता प्रतिपक्ष ने अफवाह फैलाने की कोशिश की। फर्जी वीडियो के आधार पर दो राज्यों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश की गई। ऐसे में विजय सिन्हा माफी मांगें। इस पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि किसी भी समय वे चर्चा को तैयार हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि मीडिया के सामने तमिलनाडु प्रकरण पर बहस करें लेकिन माले विधायक अपनी जिद पर अड़े रहे।

विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के बार-बार कहने के बाद भी माले विधायक शांत नहीं हुए। इसके बाद माले विधायक वेल में पहुंच गए तभी नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ये लोग भ्रष्टाचारी हैं ,भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने को लेकर ऐसा कर रहे।

सत्ता पक्ष के लोग वेल में पहुंच रहे, यह उचित नहीं है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा विधायक राम सिंह की जगह पर राम रतन सिंह पुकारने पर भाजपा विधायक ने आपत्ति दर्ज की। भाजपा विधायक राम सिंह ने कहा कि आप सही नाम भी नहीं पुकार रहे।

मेरा नाम राम सिंह है और रामरतन सिंह पुकार रहे हैं। राम रतन सिंह तो दूसरे विधायक हैं जो सत्ता पक्ष की तरफ हैं। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमने राम सिंह पुकारा है। फिर विधायक ने जवाब दिया कि पहले आपने राम रतन सिंह पुकारा। इस पर विधानसभा अध्यक्ष बोले, राम सिंह और राम रतन सिंह में क्यों पड़े हुए हैं? अपना पूरक सवाल पूछिए।

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyबिहारजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार