लाइव न्यूज़ :

बिहार के विभिन्न जिले में आज भी नही सुधरे हालात, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद लिया संज्ञान

By एस पी सिन्हा | Published: April 02, 2023 3:04 PM

रामनवमी पर बिहार के कुछ जिलों में भड़की हिंसा के बाद तनाव अभी भी बरकरार है। हालांकि, हालात नियंत्रण में हैं। इस बीच केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद संज्ञान लेते हुए अर्धसैनिक बलों की तैनाती का फैसला किया है।

Open in App

पटना: बिहार में रामनवमी के दौरान भड़की हिंसा की आग अभी तक दहक रही है। राज्य के पांच जिलों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जबकि बिहारशरीफ और सासाराम में दो दिन से फायरिंग और बमबाजी हो रही है। सासाराम और बिहार शरीफ में फिर से भड़की हिंसा में 9 लोगों के घायल होने की खबर है। नालंदा में गोली लगने से एक की मौत हुई है। 

वहीं, राज्य के अलग-अलग जिलों में बीते दो दिनों से हो रहे सांप्रदायिक तनाव और दंगों के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद संज्ञान लिया है। उन्होंने बिहार के हालात को लेकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से बिहार के कानून व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से विचार विमर्श करने के बाद राज्य में अर्धसैनिक बलों की तैनाती का फैसला किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहारशरीफ और सासाराम दोनों जगहों पर पैरा मिलिट्री की 10 कंपनियां भेजी गई हैं। बिहार शरीफ, सासाराम और गया में 125 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, बिहारशरीफ में शनिवार की शाम दोबारा हिंसा भड़क उठी। दो पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर में पिछले तीन दिन से धारा 144 लागू है। शांति बनाए रखने के लिए सासाराम और बिहारशरीफ में पुलिसबल की 18 कंपनी तैनाती की गई हैं। 

वहीं, सासाराम पुलिस ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे बम विस्फोट में छह लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी घायलों को बनारस रेफर किया गया है। मौके पर डीआईजी नवीन चंद्र झा पहुंचे। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जांच में पता चला है कि इनके पास ही बम था। दो को गिरफ्तार किया है। झोपड़ी से एक स्कूटी मिली है। डीआईजी खुद मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं, बम धमाके से लोग फिर से दहशत में आ गए। 

हालांकि, जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना का हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है। विस्फोटकों की गलत हैंडलिंग के कारण धमाका हुआ। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। डीएम ने बताया कि जिले में निषेधाज्ञा लागू नहीं है। अफवाहों को रोकने के लिए केवल इंटरनेट सेवा बंद है। रविवार को छुट्टी के बावजूद दुकानों पर सन्नाटा सा ही नजर आया। इंटरनेट बंद होने से छात्रों को भी काफी दिक्क्तों का समाना करना पड़ रहा है। 

वहीं, बिहारशरीफ में लोग घरों में कैद हो गए हैं। कई महिलाओं ने कहा कि मोबाइल में नेट नहीं चलने के चलते घरों में बैठे-बैठे उनका दिन काटना मुश्किल हो रहा है। बच्चे भी खेलने के लिए बाहर नहीं जा पा रहे हैं।

उधर, सासाराम, नालंदा, भागलपुर, मुंगेर और गया के बाद अब मुजफ्फरपुर में भी दो पक्षों में मारपीट और आगजनी की जानकारी निकल कर सामने आ रही है। मुजफ्फरपुर  के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बखरी गांव के स्थानीय चौक पर कुछ उपद्रवियों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। साथ ही पत्थरबाजी भी की है।  भागलपुर और गया में भी विवाद हुआ है। 

मुंगेर में भी शनिवार की रात मूर्ति विसर्जन को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज करके मामले को संभाला। पुलिस के मुताबिक सभी जगहों पर स्थिति नियंत्रण में है।

टॅग्स :बिहार समाचारअमित शाहराम नवमीसांप्रदायिक तनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "अमित शाह देश के नागरिकों को इसलिए 'घुसपैठिया' बता रहे हैं क्योंकि उन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया है", कपिल सिब्बल का गृह मंत्री पर हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: "वोटिंग जाति से ऊपर उठकर हो रही है, भाजपा को यूपी और बिहार में यादवों ने भी वोट दिया है". अमित शाह ने कहा

भारत'मोदी सरकार पाकिस्तान के परमाणु बमों से नहीं डरती, पीओके वापस लेंगे', झांसी में बोले अमित शाह

भारतझारखंड उच्च न्यायालय ने राहुल गांधी पर लगाया जुर्माना, दो सप्ताह के भीतर नहीं जमा करने पर बढ़ेगी मुसीबत, जानें मामला

भारतLok Sabha election 2024 Phase 5: चार चरण में कम वोट से सभी दल परेशान!, 5वें फेस में 20 मई को वोटिंग, छठे चरण को लेकर एनडीए और महागठबंधन ने झोंकी ताकत

भारत अधिक खबरें

भारतश्रीलंका के 4 संदिग्ध ISIS आतंकवादियों को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर किया गया गिरफ्तार

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: बीच चुनाव में व्हीलचेयर पर क्यों दिख रहे तेजस्वी यादव, आखिर क्या है बात, देखें वीडियो

भारतRBSE Class 12 Result 2024: आईएएस बनना चाहती हैं तरुणा चौधरी, 12वीं में 99.80% मार्क्स लेकर किया टॉप

भारतLok Sabha polls 2024: बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र में भाजपा को फायदा, केंद्र में फिर से एनडीए सरकार!, प्रशांत किशोर ने की भविष्यवाणी

भारतदुश्मन की अब खैर नहीं, सेना को जल्दी मिलेंगे इग्ला-एस मिसाइल लॉन्चर, ड्रोन और हेलिकॉप्टर मार गिराने में माहिर