लाइव न्यूज़ :

Bihar: छठ पूजा के बाद बिहार से लौटने वाले यात्रियों को रेलवे की खास व्यवस्था, 30 रेलवे स्टेशनों पर बनाया है होल्डिंग एरिया

By एस पी सिन्हा | Updated: October 26, 2025 14:35 IST

Bihar:कुछ स्टेशनों पर एनजीओ और रेलवे के सहयोग से भोजन और पानी का वितरण भी किया जा रहा है।

Open in App

Bihar: छठ महापर्व के समापन के बाद बिहार और उसके आस-पास के जिलों से बड़ी संख्या में यात्री अलग-अलग गंतव्यों के लिए रवाना होंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। यात्रियों को सुव्यवस्थित रखने, भीड़ नियंत्रण और ट्रेनों के सुचारू संचालन के उद्देश्य से रेलवे ने बिहार और उसके निकटवर्ती राज्यों के प्रमुख स्टेशनों पर विशेष होल्डिंग एरिया बनाए हैं।

जिसमें बिहार के पटना, दानापुर, गया, मुजफ्फरपुर, सहरसा, जयनगर, बरौनी, हाजीपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, सकरी, मधुबनी, बापूधाम मोतिहारी, रक्सौल, समस्तीपुर, भागलपुर, जसीडीह, जमालपुर, कटिहार, जोगबनी, फारबिसगंज, पूर्णिया, किशनगंज, बारसोई, छपरा, सीवान और उत्तर प्रदेश के पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गोरखपुर, बनारस और बलिया जैसे 30 स्टेशन शामिल हैं।

इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में भी प्रमुख स्टेशनों पर  होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। इन होल्डिंग एरिया का मुख्य उद्देश्य स्टेशन परिसर में समय से पहले पहुंचने वाले यात्रियों को सुव्यवस्थित रूप से ठहराना और ट्रेन के प्रस्थान के समय उन्हें कतारबद्ध तरीके से प्लेटफॉर्म तक पहुंचाना है, ताकि किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी या भीड़भाड़ से बचा जा सके। स्टेशन परिसर और उसके आस-पास बनाए गए इन होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, पंखा, शौचालय, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, पूछताछ केंद्र, यूटीएस एवं एमयूटीएस टिकटिंग, रियल टाइम ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड और चिकित्सा सहायता बूथ जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

यात्रियों को समय-समय पर आवश्यक जानकारी अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से दी जा रही है। इन होल्डिंग एरिया में छठ के गीत चल रहे हैं और कुछ स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए भी छठ के महत्व को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। कुछ स्टेशनों पर एनजीओ और रेलवे के सहयोग से भोजन और पानी का वितरण भी किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और हीट मैपिंग तकनीक के जरिए भी भीड़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। छठ महापर्व के इस पावन अवसर पर रेलवे द्वारा हर स्तर पर समुचित व्यवस्थाओं पर यात्री संतुष्ट दिख रहे हैं।

टॅग्स :छठ पूजाबिहारRailwaysभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट

भारत20 साल बाद एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास को खाली किया पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?, बुद्ध पूर्णिमा के दिन 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टसोशल मीडिया पर प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर फिरौती, विक्रम कुमार को प्यार में लुभाया संध्या कुमारी और...

क्राइम अलर्टरघुनाथपुर थाना से महज कुछ ही दूरी, एसबीआई एटीएम से 3700000 रुपये उड़ाए?, बिहार में पुलिस के लाख दावे के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतWest Bengal elections: चुनाव आयोग ने मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के 15 बूथों पर दोबारा मतदान का दिया आदेश