लाइव न्यूज़ :

मीडिया से दूर तेजस्वी यादव?, 15 दिनों से सवाल जवाब देने से कन्नी काट रहे राजद विधायक

By एस पी सिन्हा | Updated: November 29, 2025 16:27 IST

बिहार माहौलः राजद के सभी 25 जीते हुए विधायक बैठक में शामिल हुए। कांग्रेस और वामदलों के नव-निर्वाचित विधायक भी एक पोलो रोड पर पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकारों के लगातार प्रयास के बावजूद उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई।विधानसभा में इसकी औपचारिक अधिसूचना दी जाएगी।

पटनाः बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को दिल्ली से पटना लौटे, लेकिन एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से किसी प्रकार की बातचीत नहीं की। पिछले करीब 15 दिनों से तेजस्वी यादव पत्रकारों के सवालों से दूरी बनाए हुए हैं। बिहार चुनाव परिणाम आने के बाद से अब तक उन्होंने मीडिया से कोई औपचारिक बातचीत नहीं की है। वहीं आज जब पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने उनसे जब सवाल पूछने की कोशिश की, तो उन्होंने बिना कोई प्रतिक्रिया दिए फोन पर बात करते हुए एयरपोर्ट परिसर से बाहर निकल गए। पत्रकारों के लगातार प्रयास के बावजूद उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

हाल ही में तेजस्वी जब दिल्ली के लिए रवाना हुए थे तब भी उन्होंने मीडियाकर्मियों से दूरी बनाए रखी थी। मिली जानकारी अनुसार सत्र को लेकर महागठबंधन शनिवार को रणनीति तैयार करेगा। सूत्रों के मुताबिक, दोपहर एक बजे एक पोलो रोड स्थित आवास पर राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई।

राजद के सभी 25 जीते हुए विधायक इस बैठक में शामिल हुए। इसके बाद कांग्रेस और वामदलों के नव-निर्वाचित विधायक भी एक पोलो रोड पर पहुंचे। जहां संयुक्त बैठक में विपक्ष की रणनीति पर चर्चा की गई। राजद पहले ही तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष के रूप में चयन कर चुका है। विधानसभा में इसकी औपचारिक अधिसूचना दी जाएगी।

महागठबंधन का लक्ष्य सदन में एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने का है। जिसे लेकर शनिवार की बैठक में स्पष्ट रणनीति तय की जाएगी। बता दें कि विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राजद की समीक्षा बैठकों का दौर जारी है। शुक्रवार को पूर्णिया प्रमंडल के नेताओं और प्रत्याशियों की बैठक हुई, जिसमें हारे और जीते उम्मीदवारों ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपी।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहार विधानसभा चुनाव 2025लालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी