लाइव न्यूज़ :

दरगाह, मंदिर और गुरुद्वारे में मत्था टेका?, बिहार मतगणना से पहले धार्मिक स्थल पहुंचे नीतीश कुमार, एग्जिट पोल रुझान पर क्या बोले मुख्यमंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2025 14:46 IST

सुबह मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास से निकले और सबसे पहले पटना उच्च न्यायालय परिसर में स्थित मजार पर पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देपारंपरिक तरीके से चादरपोशी की और राज्य में अमन-चैन की दुआ मांगी।भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया।पटना सिटी के ऐतिहासिक गुरुद्वारे का भी दौरा किया और मत्था टेका।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पटना में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन किए। उन्होंने दरगाह, मंदिर और गुरुद्वारे में मत्था टेका तथा राज्य में शांति एवं सद्भाव की कामना की। सुबह मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास से निकले और सबसे पहले पटना उच्च न्यायालय परिसर में स्थित मजार पर पहुंचे।

वहां उन्होंने पारंपरिक तरीके से चादरपोशी की और राज्य में अमन-चैन की दुआ मांगी। इसके बाद वह पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद पटना सिटी के ऐतिहासिक गुरुद्वारे का भी दौरा किया और मत्था टेका।

इस मौके पर उनके साथ मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी और जनता दल (यू) के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। राजनीतिक विश्लेषक सुभाष पांडे ने नीतीश कुमार के इस धार्मिक दौरे को चुनाव परिणाम से पहले “संतुलन की राजनीति” का प्रतीक बताया है।

उनका मानना है कि नीतीश कुमार इस तरह धर्म, संस्कृति और सादगी का समन्वित संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को आएंगे। पत्रकारों ने जब नीतीश कुमार से एग्जिट पोल के रुझानों को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने मुस्कराते हुए सबको प्रणाम किया और बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ गए।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नीतीश कुमारहिंदू त्योहारMuslim Leagueगुरु पूर्णिमा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूडीएफ में आईयूएमएल अहम सहयोगी?, वीडी सतीशन ने कहा-अगर मुस्लिम लीग कमजोर हो जाती है, तो जगह को कौन भरेगा?

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई