लाइव न्यूज़ :

जयचंदों को परिणाम चुकाना पड़ेगा?, तेज प्रताप यादव बोले- रोहिणी दीदी के साथ व्यवहार ने दिल को झकझोरा, मेरे साथ जो हुआ, सह गया, मेरी बहन का अपमान असहनीय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2025 14:44 IST

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक भावनात्मक पोस्ट में कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपनी बहन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजयचंदों को इस दुर्व्यवहार का परिणाम चुकाना पड़ेगा। रोहिणी दीदी के साथ हुए व्यवहार ने दिल को झकझोर दिया है।परिवार पर चोट करने वालों को बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी बहन रोहिणी आचार्य के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं और उन्होंने कहा कि ‘‘जयचंदों को कीमत चुकानी होगी और परिणाम भुगतने होंगे।’’ रोहिणी ने हाल ही में अपने भाई तेजस्वी यादव और उनके सहयोगी संजय यादव पर अपमान का आरोप लगाया था। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक भावनात्मक पोस्ट में कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपनी बहन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने लिखा, ‘‘जयचंदों को इस दुर्व्यवहार का परिणाम चुकाना पड़ेगा। रोहिणी दीदी के साथ हुए व्यवहार ने दिल को झकझोर दिया है। मेरे साथ जो हुआ, सह गया लेकिन मेरी बहन का अपमान असहनीय है।’’ उन्होंने चेतावनी दी कि परिवार पर चोट करने वालों को बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

शनिवार को लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने का एलान कर सभी को हैरत में डाल दिया था। उन्होंने अपने भाई तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव और रमीज पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि इन्हीं के कहने पर उन्हें राजनीति व परिवार से दूरी बनानी पड़ी।

रविवार को रोहिणी ने एक के बाद एक पोस्ट कर अपनी पीड़ा बयां की। एक पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया, मुझे अनाथ बना दिया गया। रोते-रोते घर छोड़ा है। मुझे मारने के लिए चप्पल उठाई गई।’’ उन्होंने यह भी लिखा कि अपने पिता को किडनी देने के उनके फैसले को अब ‘गंदा’ कहा जा रहा है।

दूसरे पोस्ट में रोहिणी ने लिखा कि उन्हें गालियां देकर कहा गया कि उन्होंने ‘‘गंदी किडनी’’ लगवाई और इसके बदले करोड़ों रुपये व टिकट लिया। उन्होंने सभी बेटियों से अपील की कि वे अपने परिवार और बच्चों को प्राथमिकता दें और ‘‘मेरी जैसी गलती न करें।’’ शनिवार देर रात रोहिणी राबड़ी देवी के आवास को छोड़कर पटना हवाई अड्डे पहुंचीं।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया, ‘‘मेरा कोई परिवार नहीं है। मुझे उन्होंने ही निकाला है। पार्टी की हालत पर सवाल उठ रहा है, लेकिन कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता।’’ रोहिणी के आरोपों पर राजद की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया अब तक नहीं आई है। लालू परिवार में तनाव और चुनावी हार के बाद इस नए विवाद ने राजद के भीतर संकट को और गहरा कर दिया है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवबिहारलालू प्रसाद यादवमीसा भारतीपटनाराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट

भारत20 साल बाद एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास को खाली किया पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?, बुद्ध पूर्णिमा के दिन 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टसोशल मीडिया पर प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर फिरौती, विक्रम कुमार को प्यार में लुभाया संध्या कुमारी और...

क्राइम अलर्टरघुनाथपुर थाना से महज कुछ ही दूरी, एसबीआई एटीएम से 3700000 रुपये उड़ाए?, बिहार में पुलिस के लाख दावे के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतWest Bengal elections: चुनाव आयोग ने मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के 15 बूथों पर दोबारा मतदान का दिया आदेश