लाइव न्यूज़ :

छठ और उपचुनाव को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने कसी कमर, तैनात किए गए सुरक्षाकर्मी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 28, 2022 18:05 IST

एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि छठ महापर्व को लेकर पुलिस मुख्यालय की तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर दी गई है। 

Open in App
ठळक मुद्दे155 दारोगा और एएसआई की प्रतिनियुक्ति की गई है। 18 पुलिस इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है।ट्रेनिंग करने 2100 दारोगा और एएसआई की प्रातिनियुक्ति भी गई है।

पटना: लोक आस्था का महापर्व छठ और उपचुनाव के दौरान सुरक्षा को लेकर तैयारी कर ली गई है। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने विभिन्न जिलों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि छठ महापर्व को लेकर पुलिस मुख्यालय की तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर दी गई है। 

वहीं, उपचुनाव में 36 अलग-अलग कंपनियां लगाई गई है। ड्यूटी में केंद्रीय पुलिस बल को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि छठ को लेकर पटना में 30 डीएसपी लगाए गए हैं। घाटों पर वॉच टावर लगाया गया है। एडीजी ने बताया विशेष सशस्त्र पुलिस की करीब 36 कंपनियां विभिन्न जिलों को एलॉट की गई है। 3000 होमगार्ड, 5 टुकड़ियां घुड़सवार दस्ता, केंद्रीय सशस्त्र बल की चार कंपनियों में दो रैफ बल और दो कंपनी एसएसबी की है। जिसे अलग अलग जिलों में तैनात की गई है। 4165 हवलदार और सिपाही की प्रतिनियुक्ति की गई है। 

155 दारोगा और एएसआई की प्रतिनियुक्ति की गई है। 18 पुलिस इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है। ट्रेनिंग करने 2100 दारोगा और एएसआई की प्रातिनियुक्ति भी गई है। उन्होंने कहा की औरंगाबाद के देव में 6 पुलिस उपाधीक्षक और पटना में 30 डीएसपी लगाए गए है। एडीजी गंगवार ने कहा की बिहार में 2 सीटों के उपचुनाव को लेकर पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बल नियुक्त किए गए हैं। 

जो पोलिंग बूथ है वहां पर पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बल की तैनाती की जाएगी। उसके अलावा जो हमारी पेट्रोलिंग पार्टी है, जो सेक्टर पेट्रोलिंग पार्टी है। उस पेट्रोलिंग पार्टी में भी केंद्रीय अर्धसैनिक बल रहेंगे। हमारा जो स्ट्रांग रूम है उसके लिए भी हमारे पास केंद्रीय अर्धसैनिक बल पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। दोनों सीटों पर उपचुनाव को लेकर हमें केंद्रीय अर्ध सैनिक बल उपलब्ध कराए गए हैं और दोनों जगह अभी से ही फ्लैग मार्च किए जा रहे हैं। 

स्वच्छ और निष्पक्ष शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारी पुलिस मुख्यालय के द्वारा हो। उसके लिए पूरी तरीके से पुलिस मुख्यालय तैयार है। जिला पदाधिकारी को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं और चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी काम की जा रही है। 4165 हवालदार और सिपाहियों की अतिरिक्त प्रतिनियुक्तियां की गई है।

टॅग्स :छठ पूजाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार