लाइव न्यूज़ :

मनीष कश्यप की मुश्किल और बढ़ी, बिहार पुलिस ने चार बैंक खातों में जमा 42 लाख किए फ्रीज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

By विनीत कुमार | Updated: March 16, 2023 10:48 IST

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप पर कार्रवाई को लेकर बिहार पुलिस और सक्रिय हो गई है। मनीष कश्यप के चार बैंक खातों को पुलिस ने फ्रीज कर दिया है। फिलहाल उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष कश्यप पर तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले के झूठे वीडियो प्रसारित कर अफवाह फैलाने का आरोप।मामले में बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) सक्रिय, चार बैंक खातों को फ्रीज किया।बिहार पुलिस के अनुसार मनीष कश्यप के खिलाफ वित्तीय अनियमितता के भी ठोस सबूत मिले हैं।

पटना: तमिलनाडु में बिहारियों से मारपीट और उनपर हमले के झूठे वीडियो को प्रसारित कर अफवाह फैलाने के मामले में आरोपी यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मामले में मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ युवराज सिंह राजपूत के खिलाफ बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने गिरफ्तारी वारंट हासिल कर लिया है। साथ ही मनीष कश्यप और उसके यूट्यूब चैनल 'सच तक' से संबंधित चार बैंक खातों को भी बिहार पुलिस ने फ्रीज कर दिया है।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और दूसरे राज्यों में भी इनकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पिछले हफ्ते मनीष कश्यप के नाम से संचालित ट्विटर हैंडल पर उसकी गिरफ्तारी की एक तस्वीर पोस्ट की गई थी। इस पोस्ट के जरिए भ्रम फैलाने के आरोप में भी प्रशांत कुमार नाम के एक शख्स की गिरफ्तारी हुई है।

मनीष कश्यप के खातों में 42 लाख रुपये जब्त

बिहार पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मनीष कश्यप से जुड़े चार बैंक खातों को फ्रीज किया गया है। इसमें एसबीआइ बैंक के खाते में तीन लाख 37 हजार 496 रुपये, आइडीएफसी बैंक के खाते में 51, 069 रुपये और एचडीएफसी बैंक के खाते में तीन लाख 37 हजार 463 रुपये जमा हैं। 

साथ ही सच तक फाउंडेशन के एचडीएफसी बैंक के खाते में 34 लाख 85 हजार 909 रुपये जमा हैं। ऐसे में कुल 42 लाख 11 हजार 937 रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं। 

पुलिस के अनुसार जांच में मनीष कश्यप के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता के भी ठोस सबूत मिले हैं, जिसको लेकर जांच जारी है। 

टॅग्स :बिहार समाचारतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील