लाइव न्यूज़ :

बिहार में नई सरकारः सत्ता में महागठबंधन की वापसी, कांग्रेस को चार मंत्री पद मिलने की उम्मीद, छत्रपति यादव ने आलाकमान को पत्र लिखा, जानें क्या है मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: August 13, 2022 15:03 IST

महागठबंधन के सूत्रों के अनुसार 16 विधायक वाले वामदलों द्वारा बाहर से सरकार का समर्थन करने का फैसला करने के साथ ही 19 विधायकों कांग्रेस को चार मंत्री पद मिलने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देनए मंत्रिमंडल में छत्रपति यादव को भी शामिल किया जाए।19 विधायकों कांग्रेस को चार मंत्री पद मिलने की उम्मीद है।सोनिया गांधी और राहुल गांधी के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

पटनाः बिहार की सत्ता में महागठबंधन की वापसी से लगता है कि निराशा में डूबी प्रदेश कांग्रेस में व्यक्तिगत महत्वकांक्षाएं बढ़ रही हैं । खगड़िया सदर से विधायक छत्रपति यादव ने कांग्रेस आलाकमान को पत्र लिखकर मांग की है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले नए मंत्रिमंडल में उन्हें उनकी जाति के आधार पर जगह दी जाए।

यादव ने कहा, ‘‘मैंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को एक पत्र लिखा है तथा औपचारिक रूप से उनसे मुझ पर विचार करने का अनुरोध किया है क्योंकि मंत्रिमंडल में मेरे शामिल होने से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय विशेष रूप से यादवों के बीच एक मजबूत संदेश जाएगा। मैं बिहार में पार्टी का अकेला यादव विधायक हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे दिवंगत पिता राजेंद्र प्रसाद यादव तीन मुख्यमंत्रियों -बिंदेश्वरी दुबे, भागवत झा आजाद और जगन्नाथ मिश्रा की अध्यक्षता वाले मंत्रिमंडलों में थे।’’ सत्तारूढ़ महागठबंधन के सूत्रों के अनुसार 16 विधायक वाले वामदलों द्वारा बाहर से सरकार का समर्थन करने का फैसला करने के साथ ही 19 विधायकों कांग्रेस को चार मंत्री पद मिलने की उम्मीद है।

हालांकि बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा, ‘‘संख्या और नाम दोनों ही आलाकमान द्वारा तय किए जाते हैं। हम सोनिया गांधी और राहुल गांधी के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।’’ अगले सप्ताह नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना है। फिलहाल मंत्रिमंडल में केवल मुख्यमंत्री और उनके डिप्टी के रूप में राजद नेता तेजस्वी यादव हैं। 

टॅग्स :बिहारकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल