लाइव न्यूज़ :

बिहार: मोकामा में फिर अनंत सिंह का दिखा दबदबा, पत्नी नीलम देवी ने राजद के टिकट पर जीता विधानसभा उपचुनाव

By विनीत कुमार | Updated: November 6, 2022 12:20 IST

बिहार में मोकामा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। यहां राजद उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की जीत हुई है। भाजपा ने बाहुबली ललन सिंह की पत्नी को मैदान में उतारा था, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मोकामा में राजद प्रत्याशी की जीत, अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मारी बाजी।भाजपा ने मोकामा से ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को उतारा था जिन्हें करीब 11 हजार वोट से हार मिली।भाजपा पहली बार मोकामा से चुनावी मैदान में थी, पार्टी को गोपालगंज में जीत की उम्मीद।

पटना: बिहार के मोकामा में हुए विधानसभा उप चुनाव में बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने जीत दर्ज कर ली है। वे राजद के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी थीं। उन्होंने करीब 11 हजार मतों से भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी को हराया।

जीत के बाद नीलम देवी ने कहा, 'मेरी जीत पक्की थी। मैंने पहले ही कहा था कि मेरे मुकाबले में कोई और नहीं है। यह महज एक औपचारिकता थी। मोकामा परशुराम की भूमि है, यहां लोग लालच में नहीं आएंगे। विधायक जी (अनंत सिंह) ने लोगों की सेवा की है। यही अब परिणाम दे रहा है।'

 नीलम देवी के पति अनंत सिंह को अयोग्य ठहराने के बाद बिहार के मोकामा में उपचुनाव कराना पड़ा। इसके लिए मतदान तीन नवंबर को कराए गए थे। भाजपा ने पहली बार इस सीट पर अपना प्रत्याशी उतारा था क्योंकि इसके पहले पार्टी ने यह सीट अपने सहयोगियों को दे दी थी।

भाजपा ने नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को जदयू से भाजपा में शामिल कराकर टिकट दिया था। ललन सिंह की भी छवि बाहुबली नेता की रही है।

गोपालगंज में भी उपचुनाव के नतीजों का इंतजार

बिहार में मोकामा के साथ-साथ गोपालगंज विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुए थे। इसके नतीजों का अभी इंतजार है। गोपालगंज सीट भाजपा से चार बार विधायक रहे सुभाष सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट से पार्टी ने की सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को चुनावी मैदान में उतारा है। गोपालगंज राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी का पैतृक जिला है। 

राजद ने वैश्य समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मोहन प्रकाश गुप्ता को भाजपा के जातिगत समीकरणों को बिगाड़ने के लिए टिकट दिया है। वहीं, बसपा ने लालू प्रसाद यादव के साले साधू यादव की पत्नी इंदिरा यादव को उम्मीदवार बनाया है।

टॅग्स :बिहार समाचारमोकामाअनंत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज