लाइव न्यूज़ :

Bihar LS Polls 2024: बिहार में हवा हो गया महिला सशक्तिकरण का दावा, आधी आबादी को लोकसभा चुनाव में नहीं मिली समुचित हिस्सेदारी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 6, 2024 17:31 IST

Bihar Lok Sabha E;lections 2024: बिहार 40 लोकसभा सीटों के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। जबकि महागठबंधन के अंदर कुछ सीटों पर उम्मीदवारी तय करना बाकी है। दोनों गठबंधन से अब तक 7 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण कानून बनाकर महिला सशक्तिकरण का दावा किया गयाबिहार 40 लोकसभा सीटों के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया हैदोनों गठबंधन से अब तक 7 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है

पटना: लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण कानून बनाकर महिला सशक्तिकरण का दावा किया गया। सभी दल खुद को महिला हितैषी बताने से चूक नहीं रहे थे। लेकिन लोकसभा चुनाव में यह हवा हो गया। बिहार 40 लोकसभा सीटों के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। जबकि महागठबंधन के अंदर कुछ सीटों पर उम्मीदवारी तय करना बाकी है। दोनों गठबंधन से अब तक 7 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। एनडीए गठबंधन से 4 महिला उम्मीदवारों टिकट दिया गया है तो महागठबंधन से 3 महिलाओं को सिंबल दिया गया है।

इस आम चुनाव में जदयू के तरफ से दो महिला कैंडिडेट को मैदान में उतारा गया है। इसमें बाहुबली नेता आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को शिवहर सीट से जदयू ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा सीवान सीट से रमेश कुशवाहा की पत्नी विजयलक्ष्मी कुशवाहा को पार्टी के जातीय समीकरण का ख्याल रखकर अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि लोजपा (रामविलास) ने दो महिला को अपना उम्मीदवार बनाया गया है। इसमें वीणा देवी को वैशाली लोकसभा सीट से, जबकि समस्तीपुर से सीट अशोक चौधरी की बेटी शांभवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

वहीं, महागठबंधन के तरफ से मात्र राजद ने ही महिला को अपना उम्मीदवार बनाया है। राजद ने तीन लोकसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार बनाया है। उसमें जमुई सीट से अर्चना रविदास को, पूर्णिया सीट से बीमा भारती और मुंगेर सीट पर अशोक महतो की पत्नी अनीता महतो को मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा ने एक भी महिला को अपना टिकट नहीं दिया है। वहीं अब कांग्रेस को अभी 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारना है, लेकिन लगता नहीं है कि कांग्रेस के द्वारा भी किसी महिला को टिकट दिया जाएगा। इस तरह बिहार में आधी आबादी के सपने अधूरे रह गए।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४बिहारमहिला आरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार