लाइव न्यूज़ :

बिहार: अंतिम चरण के चुनाव में मोदी सरकार के 4 मंत्रियों की अग्निपरीक्षा, पटना साहिब पर सबकी नजरें

By एस पी सिन्हा | Updated: May 14, 2019 16:28 IST

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में सातवें चरण में एनडीए में सर्वाधिक पांच उम्मीदवार भाजपा के हैं. रालोसपा के दो और जदयू से एक उम्मीदवार है. भाजपा के पांच उम्मीदवारों में से चार केंद्रीय मंत्री हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है.बिहार: 8 सीटों के लिए कुल 159 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

बिहार में सातवां अर्थात अंतिम चरण की 8 लोकसभा सीटें न केवल दोनों गठबंधनों का भविष्य तय करेंगी, बल्कि यहां मोदी सरकार के 4 मंत्रियों की किस्मत की भी अग्निपरीक्षा है. इस दौर में जिन आठ संसदीय क्षेत्रों में 19 मई को मतदान होना है. पटना साहिब में रविशंकर प्रसाद, आरा में आरके सिंह, बक्सर में अश्विनी कुमार चौबे और पाटलिपुत्र में रामकृपाल यादव.

हालांकि, महागठबंधन के उम्मीदवारों से इन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है. इन 8 सीटों के लिए कुल 159 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इन सीटों पर भी दंगल निर्णायक माना जा रहा है. पटना साहिब ,नालंदा, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, जहानाबाद और काराकाट सीट में से 2014 में 7 सीटें एनडीए और 1 जदयू के खाते में गई थीं. हालांकि, 2019 के चुनाव में समीकरण बदल चुका है. 

पिछली बार इनमें से 2 सीट जीतने वाली रालोसपा अब महागठबंधन का हिस्सा है और जदयू एनडीए में. इनमें से रविशंकर प्रसाद राज्यसभा के सदस्य हैं. पाटलिपुत्र में राजद ने लालू प्रसाद यादव की पुत्री मीसा भारती को उम्मीदवार बनाया है, जो राज्यसभा की सदस्य हैं. मतदान से यह तय होगा कि ये दोनों लोकसभा के सदस्य बनेंगे या राज्यसभा में ही दिन पूरे करने होंगे. 

सातवें चरण में एनडीए में सर्वाधिक पांच उम्मीदवार भाजपा के हैं. रालोसपा के दो और जदयू से एक उम्मीदवार है. भाजपा के पांच उम्मीदवारों में से चार केंद्रीय मंत्री हैं. यह चरण इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अभी अच्छा-खासा कार्यकाल बचे होने के बावजूद राज्यसभा के दो सदस्य प्रत्यक्ष निर्वाचन के जरिए जनप्रतिनिधि बनने के लिए बेताब हैं. 

पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है. नालंदा पर जदयू का. जहानाबाद और काराकाट में पिछली बार एनडीए के बैनर तले रालोसपा को जीत मिली थी. जदयू पिछली बार अपने बूते चुनाव मैदान में था. इस बार वह एनडीए का हिस्सा है. इस बार रालोसपा एनडीए से छिटक कर महागठबंधन में शामिल हो गई है. 

टॅग्स :बिहार लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावपटना साहिबपाटलिपुत्रबक्सरसासारामभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जनता ने तिरस्कृत किया, इस्तीफा दें', रवि शंकर प्रसाद का ममता बनर्जी पर हमला...

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतDelhi Fire Accident: बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

भारतबिहार चुनाव 2025: रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, कहा- वह देश के लोकतंत्र को धोखा दे रहे हैं

भारतराहुल गांधी संविधान समझते हैं? सुप्रीम कोर्ट गए ना?, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा- कांग्रेस नेता को वोट नहीं मिलता तो हम क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई