लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार घड़ियाल की गिनती कर लेती है, बहुसंख्यक गरीबों, वंचितों, उपेक्षितों, पिछड़ों और अतिपिछड़ों की नहीं?, जातीय जनगणना पर लालू यादव ने कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2023 17:48 IST

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भारतीय वन्य जीव ट्रस्ट द्वारा घड़ियालों की संख्या लेकर एक आंकड़ा जारी किया है। केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य न्यायाधीश डी.वाई.चंद्रचूड़ इस मामले की अगली सुनवाई के लिए अलग बेंच का गठन करेंगे।सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल ने इस सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है।आरएसएस/भाजपा देश के ओबीसी को जानवरों से भी बदतर मानती है।

पटनाः बिहार में जातीय जनगणना कराने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। इस मामले में आज सुनवाई टल गई। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल ने इस सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। अब मुख्य न्यायाधीश डी.वाई.चंद्रचूड़ इस मामले की अगली सुनवाई के लिए अलग बेंच का गठन करेंगे।

इसबीच जातिगत जनगणना कराने के नीतीश सरकार के फैसले के पक्ष में अब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी कूद पड़े हैं। उन्होंने इसको लेकर कड़े शब्दों में केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। लालू यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि केंद्र सरकार घड़ियाल की गिनती कर लेती है। लेकिन देश के बहुसंख्यक गरीबों, वंचितों, उपेक्षितों, पिछड़ों और अतिपिछड़ों की नहीं?

आरएसएस/भाजपा देश के ओबीसी को जानवरों से भी बदतर मानती है। इसलिए इन्हें जातीय गणना और जातीय सर्वे से दिक्कत है। भाजपा को पिछड़ों से इतनी नफरत और दुश्मनी क्यों? लालू यादव ने खबर में लिखे इस बात का जिक्र किया है, जिसमें भारतीय वन्य जीव ट्रस्ट द्वारा घड़ियालों की संख्या लेकर एक आंकड़ा जारी किया गया है।

इसमें घड़ियालों का आंकड़ा जारी करते हुए कहा गया है कि गंडक नदी में घड़ियालों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है। साल 2014 में घड़ियालों की संख्या 30 थी जो अब बढ़कर 217 हो गई है। इस पर लालू यादव ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। बता दें कि जातीय जनगणना पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई।

सुनवाई होने से पहले ही दो जजों की बेंच में एक न्यायाधीश संजय करोल ने इस मामले से खुद को अलग कर लिया। कहा गया कि जातीय जन-गणना केस में सुनवाई में न्यायाधीश करोल शामिल नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि जातीय जनगणना पर पटना हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इसके खिलाफ बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट गई है।

टॅग्स :जाति जनगणनाOBCलालू प्रसाद यादवबिहारपटनानरेंद्र मोदीसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला