लाइव न्यूज़ :

जब वह सिर्फ 10 वर्ष के थे, तब से मैं राजनीति में सक्रिय हूं, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने अमित शाह पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: September 24, 2022 14:59 IST

बिहारः जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि भाजपा कोई सर्टिफिकेट देने वाली कंपनी है, जो हमें बताएगी कि यहां जंगलराज है। मंगल राज है।

Open in App
ठळक मुद्देमेरा राजनीतिक जीवन 1974 के जेपी छात्र आंदोलन के संघर्ष के साथ प्रारंभ हुआ है। बड़बोला टिप्पणी अहंकार का द्योतक होता है। 2024 के चुनाव में भाजपा मुक्त भारत बनाने का जो अभियान चलेगा उसका शुभारंभ बिहार की पावन धरती से ही किया जाएगा। 

पटनाः केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा रैली में दिये गये बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि बिहार में जंगलराज नहीं बल्कि मंगल राज है।

 

उन्होंने कहा कि मैं देश के गृह मंत्री अमित शाह से कहता हूं रात के 2 बजे सिविल ड्रेस में बिना किसी को बताए हुए कि आप गृह मंत्री हैं, बिहार के किसी भी कोने से निकलिए और जहां मन हो वहां जाइए। अगर आपको कोई रास्ते में रोक-टोक करे तो मैं मान लूंगा कि बिहार में जंगलराज है। ललन सिंह ने कहा कि भाजपा कोई सर्टिफिकेट देने वाली कंपनी है, जो हमें बताएगी कि यहां जंगलराज है। 

ललन सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा कि देश के जुमलेबाज गृहमंत्री अमित शाह, आप जब सिर्फ 10 वर्ष के थे, तब से मैं राजनीति में सक्रिय हूं। मेरा राजनीतिक जीवन 1974 के जेपी छात्र आंदोलन के संघर्ष के साथ प्रारंभ हुआ है। पता नहीं आप का राजनीतिक जीवन किस संघर्ष से शुरू हुआ है ?

उन्होंने कहा है कि बड़बोला टिप्पणी अहंकार का द्योतक होता है। आपको आत्मचिंतन की सख़्त जरूरत है। ललन सिंह ने कहा कि अमित शाह ने पूर्णिया की रैली में कहा है कि बिहार परिवर्तन की धरती है। मैं भी उनका समर्थन करता हूं और कहता हूं कि 2024 के चुनाव में भाजपा मुक्त भारत बनाने का जो अभियान चलेगा उसका शुभारंभ बिहार की पावन धरती से ही किया जाएगा। 

जदयू अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कई नेता एक क्षेत्रीय पार्टी के उम्मीदवार बन कर चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा के कार्यकर्ता जदयू उम्मीदवारों के खिलाफ काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा में दोबारा शामिल होकर जदयू ने भूल की थी। उसे सुधार दिया गया है। बिहार में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद सामाजिक न्याय और न्याय के साथ विकास की अवधारणा के स्वाभाविक नेता हैं।

अमित शाह से सवाल पूछते हुए ललन सिंह ने कहा कि पूर्णिया हवाई अड्डा कब बन गया, बताइए तो जरा? कृपया हमारा ज्ञानवर्धन कीजिए। कम से कम अब तो बिहार के लोगों लो ठगना बंद कीजिए। सोचिए जिस देश का गृहमंत्री ही जुमलेबाज हो, उस देश का भविष्य क्या होगा? अब तो भाजपा मुक्त देश ही एक मात्र विकल्प है। 

टॅग्स :बिहारपटनाRajiv Ranjan Singhअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल