लाइव न्यूज़ :

Bihar: स्कूली शिक्षा में बिहार को मिला स्कूल एजूकेशन इंडेक्स में नीचे से चौथा स्थान

By एस पी सिन्हा | Updated: July 8, 2023 18:09 IST

इस इंडेक्स में बिहार, झारखंड, असम और ओडिशा सहित कम से कम 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने ग्रेड-2 (स्कोर 461 और 520 के बीच) प्राप्त किया। बिहार को 465 अंक मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा जारी किया गया ग्रेडिंग इंडेक्स 2021-22बिहार से भी बुरा प्रदर्शन करने वाले और ग्रेड तीन में शामिल अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम पीजीआई में बिहार के खराब प्रदर्शन के कई कारणों की ओर संकेत किया गया है

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा भले ही लगातार यह दावा किया जाता रहा है कि बिहार में शिक्षा में सुधार किया गया है। लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा जारी प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2021-22 से प्रमाणित हुआ है कि बिहार में शिक्षा का बंटाधार हो चुका है। इसमें बिहार को स्कूल एजूकेशन इंडेक्स में नीचे से चौथा स्थान मिला है। प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स ने बिहार को बड़ा झटका दिया है।

इस इंडेक्स में बिहार, झारखंड, असम और ओडिशा सहित कम से कम 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने ग्रेड-2 (स्कोर 461 और 520 के बीच) प्राप्त किया। बिहार को 465 अंक मिले हैं। ग्रेड-2 उन राज्यों को दिया जाता है जो कुल अंक का 11 से 20 फीसदी के बीच स्कोर करते हैं। इसमें बिहार से भी बदतर प्रदर्शन करने वाले और ग्रेड तीन में शामिल केवल तीन राज्य अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम ही हैं। 

इन राज्यों ने बिहार से कम स्कोर किया और उन्हें पीजीआई में ग्रेड-3 श्रेणी में रखा गया है। दरअसल, प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स यानी पीजीआई भारतीय स्कूल शिक्षा प्रणाली में अंतर्दृष्टि प्रदान करने वाला एक उपकरण है। पीजीआई का एक लक्ष्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्कूली शिक्षा की स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान करना है, जिसमें प्रदर्शन को प्रभावित करने वाले प्रमुख स्तर और महत्वपूर्ण प्रदर्शन श्रेणियां शामिल हैं। 

पीजीआई में बिहार के खराब प्रदर्शन के कई कारणों की ओर संकेत किया गया है। लेकिन इसमें एक प्रमुख कारण छात्र और शिक्षकों का अनुपात है। यानी किसी भी राज्य में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षक-छात्र अनुपात बेहतर होना चाहिए। 

विभिन्न डोमेन के तहत बिहार द्वारा प्राप्त अंकों में सीखने के परिणामों और गुणवत्ता में राज्य ने 240 में से 64.4, स्कूली पहुंच में बिहार को 80 में से 41.80, बुनियादी ढांचे और सुविधा में 190 में से 41.0, इक्विटी में 260 में से 218.4, शासन प्रक्रियाओं में 130 में से 39.1 अंक मिले हैं। 

वहीं शिक्षकों की शिक्षा और प्रशिक्षण में राज्य को 100 में से 60.3 अंक मिले हैं। इस प्रकार ओवरऑल प्रदर्शन में बिहार की स्थिति पीजीआई के ग्रेड -2 में बेहद चिंताजनक है।

टॅग्स :बिहारएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो