लाइव न्यूज़ :

बिहार: विपक्ष ने उपमुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा, नीतीश सरकार ने कहा- मामले को गंभीरता से लिया, जांच कराएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2021 10:19 IST

सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग मंत्री रामप्रीत पासवान ने कहा कि हमने राजनीतिक संरक्षण के मुद्दे को गंभीरता से लिया है. हम विशिष्ट शिकायतों की स्थिति में बोली लगाने और निविदा की प्रक्रिया की जांच करेंगे.

Open in App
ठळक मुद्दे'हर घर नल का जल' योजना से संबंधित 53 करोड़ रुपये के ठेकेउपमुख्यमंत्री के करीबियों को मिलने का आरोप है.आरोपों के बाद बुधवार देर शाम राज्य के भाजपा नेताओं की बैठक हुई, जिसमें प्रसाद शामिल हुए.विपक्षी दल कांग्रेस और राजद प्रसाद के इस्तीफे की मांग कर रही हैं.

पटना:बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता तारकिशोर प्रसाद के करीबियों को 53 करोड़ रुपये ठेके मिलने के मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने कहा है कि वह मामले की जांच कराएगी.

दरअसल, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'हर घर नल का जल' योजना से संबंधित 53 करोड़ रुपये के ठेके प्रसाद के करीबियों को मिले जिसमें उनकी बहू पूजा कुमारी व अन्य शामिल हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग (पीएचईडी) मंत्री रामप्रीत पासवान ने कहा कि हमने राजनीतिक संरक्षण के मुद्दे को गंभीरता से लिया है. हालांकि राजनेताओं के दोस्तों और रिश्तेदारों को उचित प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी ठेका प्राप्त करने का पूरा अधिकार है, हम विशिष्ट शिकायतों की स्थिति में बोली लगाने और निविदा की प्रक्रिया की जांच करेंगे.

उन्होंने कहा कि मैंने विभाग के सचिव को ऐसी शिकायतों पर गौर करने के लिए कहा है जिसमें किसी को सिर्फ इसलिए ठेका न मिल पाया हो क्योंकि दूसरे को राजनीतिक संबंध का फायदा मिला.

इस बीच, बुधवार देर शाम प्रदेश के भाजपा नेताओं ने दूसरी उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर एक बैठक की जिसमें प्रसाद शामिल हुए. इसमें प्रसाद पर लगे आरोपों को लेकर भी चर्चा हुई.

हालांकि, विपक्षी दल कांग्रेस और राजद प्रसाद के इस्तीफे की मांग कर रही हैं.

बुधवार को बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत दिखाने के लिए कहा था.

उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार अनुकंपा के आधार पर मुख्यमंत्री हैं और (अन्य) एनडीए नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकते हैं.

वहीं, दिल्ली में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रसाद के इस्तीफे की मांग करते हुए इसे हर नेता ठेका योजना करार दिया था.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारTarkishore PrasadजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो