लाइव न्यूज़ :

बिहार में सरकार ने कर दी शिक्षकों के तबादला नीति की घोषणा, महिला शिक्षकों पर दिया जाएगा विशेष ध्यान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2024 18:52 IST

राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि शिक्षक, जनप्रतिनिधि सहित सबके फीडबैक के आधार पर इसे बनाया गया है। न सिर्फ सक्षमता पास शिक्षक बल्कि बीपीएससी के जरिए बहाल शिक्षक भी इसके लिए आवेदन दे सकेंगे। शिक्षकों को पोस्टिंग के लिए 10 ऑप्शन दिया जाएगा। 

Open in App

पटना: दशहरा से पहले नीतीश सरकार ने शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। लंबे समय से तबादला नीति की राह देख रहे शिक्षकों का ट्रांसफर अब उनके मनचाहे जगह पर हो सकेगा। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादला नीति की घोषणा कर दी है। इस संबंध में राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि शिक्षक, जनप्रतिनिधि सहित सबके फीडबैक के आधार पर इसे बनाया गया है। न सिर्फ सक्षमता पास शिक्षक बल्कि बीपीएससी के जरिए बहाल शिक्षक भी इसके लिए आवेदन दे सकेंगे। शिक्षकों को पोस्टिंग के लिए 10 ऑप्शन दिया जाएगा। 

सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षक अपने ही जिले में रहे इसलिए ऑप्शन ज्यादा दिया जा रहा है। इसके साथ ही असाध्य रोग गंभीर बीमारी, दिव्यांग शिक्षक या मानसिक समस्या वाले शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा महिला शिक्षकों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नीति बीपीएससी से नियुक्त शिक्षकों, सक्षमता परीक्षा पास करने वाले और पुराने वेतनमान वाले शिक्षकों पर ही लागू होगी। अब इन शिक्षकों को अपने ही जिले में काम करने का मौका मिलेगा। हालांकि, स्थानीय निकायों से नियुक्त शिक्षक इस नीति का लाभ नहीं ले सकेंगे। 

सुनील कुमार ने कहा कि इस तबादला नीति के तहत पति-पत्नी एक ही स्कूल में पदस्थापना पा सकेंगे। इसके लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और दिसंबर से ट्रांसफर-पोस्टिंग शुरू हो जाएगी। जिन शिक्षकों ने भौतिक दस्तावेज जमा किए हैं, उन्हें भी ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शिक्षकों की पदस्थापना 5 साल के लिए होगी। 5 साल के बाद उनका फिर से तबादला किया जाएगा। हालांकि, दिव्यांग या बीमार शिक्षकों की समस्या को देखते हुए उनका तबादला 5 साल से पहले भी किया जा सकता है। शिक्षकों का स्थानांतरण और पदस्थापन सॉफ्टवेयर आधारित एप्लीकेशन के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए विभाग एक विशेष सॉफ्टवेयर विकसित कर रहा है।

टॅग्स :बिहारएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार