लाइव न्यूज़ :

बिहार में बाढ़ से तबाही, जमालपुर-भागलपुर रेलखंड तीसरे दिन भी ठप, ट्रेनों की आवाजाही बंद, 82 प्रखंडों के 484 पंचायत प्रभावित

By एस पी सिन्हा | Updated: August 16, 2021 20:01 IST

मुजफ्फरपुर, दरभंगा, खगड़िय़ा, सहरसा, पटना, वैशाली, भोजपुर, लखीसराय, भागलपुर, सारण, बक्सर, बेगूसराय, कटिहार, मुंगेर एवं समस्तीपुर के कुल 82 प्रखंडों के 484 पंचायत आंशिक अथवा पूर्ण रूप से बाढ़ से प्रभावित हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2007, 2016 और 2018 में आई प्रलयंकारी बाढ़ में भी मालदा रेल मंडल के अंतर्गत जमालपुर-भागलपुर रेल खंड के बीच ट्रेनों का परिचालन बंद नहीं हुआ था. बाढ़ प्रभावित रेल सेक्शन पर ट्रेनों की रफ्तार कम की गई थी. लेकिन इस बार गंगा ने रूद्र रूप धारण कर लिया है.डीआरएम नें बताया कि पटरियों पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है.

पटनाः बिहार में बेकाबू गंगा ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है. सूबे के भागलपुर-जमालपुर रेलखंड की रेल पटरियों पर बाढ़ का पानी आ जाने की वजह से आज यानी सोमवार को तीसरे दिन भी रेल का परिचालन ठप रहा.

कई रेल अधिकारी बताते हैं के ऐसी नौबत अब तक 70 से 80 वर्षों के दौरान नहीं आई थी. वहीं, राज्‍य के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, खगड़िय़ा, सहरसा, पटना, वैशाली, भोजपुर, लखीसराय, भागलपुर, सारण, बक्सर, बेगूसराय, कटिहार, मुंगेर एवं समस्तीपुर के कुल 82 प्रखंडों के 484 पंचायत आंशिक अथवा पूर्ण रूप से बाढ़ से प्रभावित हैं. 

बताया जा रहा है कि साल 2007, 2016 और 2018 में आई प्रलयंकारी बाढ़ में भी मालदा रेल मंडल के अंतर्गत जमालपुर-भागलपुर रेल खंड के बीच ट्रेनों का परिचालन बंद नहीं हुआ था. उस वक्त बाढ़ प्रभावित रेल सेक्शन पर ट्रेनों की रफ्तार कम की गई थी. लेकिन इस बार गंगा ने रूद्र रूप धारण कर लिया है.

मालदा के मंडल रेल प्रबंधक, (डीआरएम) यतेन्द्र कुमार ने आज बताया कि इस रेल खंड के बरियारपुर और कल्याणपुर स्टेशनों के पास शनिवार को बाढ़ का पानी चढ़ गया. इस वजह से एहतियात के तौर पर रेल परिचालन को फिलहाल रोक दिया गया है. डीआरएम नें बताया कि पटरियों पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है.

वहीं मालदा और भागलपुर से खुलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को डाइवर्ट किया गया है. उन्होंने बताया कि बाढ़ का पानी रेलवे पुल का डेंजर मार्क पार कर गया है. ऐसे में रेलवे किसी तरह का रिस्क नहीं लेगा. पानी का दवाब कम होने के बाद ही ट्रेनों का परिचालन सामान्य होगा. इसके लिए पल-पल रिपोर्ट ली जा रही है.

जलस्तर पर नजर रखने के लिए पेट्रोलिंग टीम को पुल के पास तैनात किया है. बाढ़ के कारण दो दिनों में 10 हजार से ज्यादा रेल की टिकटें रद्द हुईं हैं. रद्द की गई ट्रेनों में भागलपुर से लेकर कजरा तक का आरक्षण करा चुके यात्रियों ने अपनी-अपनी टिकटें रद्द करा दीं. ट्रेन परिचालन बंद होने से हजारों यात्री फंसे हुए हैं. गंगा का यह रूप देखकर हर कोई सकते में है.

जलस्तर कम होने के लिए गंगा मइया से रेल यात्री गुहार लगा रहे हैं. उधर, बाढ़ ने ऐसा विकराल रूप धारण किया है कि गांवों व राष्‍ट्रीय उच्‍च पथ के बाद अब उसने रेलवे को भी पूरी तरह चपेट में लिया है. राज्य के कई जिलों में हालात काफी खतरनाक हो गई हैं.

पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं. इसका असर रेल यातायात से लेकर सड़क मार्गों पर साफ साफ दिख रहा है. गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, सोन, पुनपुन समेत तमाम नदियां फिलहाल पानी से लबालब हैं.

टॅग्स :पटनामौसममौसम रिपोर्टबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह