लाइव न्यूज़ :

बिहार: नगर पंचायत का कार्यपालक पदाधिकारी रिश्वत लेते रंगे हांथों गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2021 16:09 IST

नगर परिषद की योजनाओं में कमीशन के एवज में कार्यपालक पदाधिकारी रिश्वत ले रहे थे और...

Open in App

बिहार के बगहा के रामनगर नगर पंचायत में निगरानी विभाग की टीम ने एक सरकारी अधिकारी को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. पटना से गई निगरानी की टीम ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हांथों गिरफ्तार कर लिया. निगरानी डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है.

बताया जा रहा है कि नगर परिषद की योजनाओं में कमीशन के एवज में कार्यपालक पदाधिकारी रिश्वत ले रहे थे. साथ ही पैसा नहीं देने पर गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे थे. शिकायत के बाद पटना से पहुंची निगरानी की टीम ने नगर पंचायत कार्यालय से जितेंद्र कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद निगरानी की टीम अपने साथ गिरफ्तार युवकों ले गई. 

डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि 20 हजार रुपये कैश घूस लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा को रंगेहाथ पकडा गया है. शिकायत मिलने के बाद पटना से पहुंची निगरानी की टीम ने नगर पंचायत कार्यालय से जितेंद्र कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया.

पूछताछ के बाद निगरानी की टीम अपने साथ गिरफ्तार कर ले गई. डीएसपी सर्वेश कुमार ने बताया कि नगर परिषद में टैक्स लिपिक से पद पर काम करनेवाले एक कर्मी की तीन साल से वेतन पेंडिंग था, जिसमें वह लंबे समय से भुगतान कराने के लिए नगर परिषद का चक्कर लगा रहे थे. इसी दौरान नगर परिषद के ईओ ने उनसे पेंडिंग वेतन पास कराने के लिए 20 हजार रुपयों की मांग की थी.

वहीं, रिश्वत लेने को लेकर ऐसी ही कार्रवाई मोतिहारी में भी की गई है, यहां स्थापना विभाग के बडा बाबू को 15 हजार रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग ने पकडा था. जिसके बाद वहां मौजूद पार्षदों ने निगरानी टीम पर हमला कर दिया और बडा बाबू को वहां से भगा दिया. अब निगरानी की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है.

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल