लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2025: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया ऐलान, अगर AIMIM भी गौ रक्षा की बात करेगी, तो हम उसके साथ हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: October 5, 2025 20:50 IST

ेस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य के सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया।

Open in App

पटना: जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को शिवहर में कहा कि हम उसके साथ हैं जो गौ रक्षा की बात करेगा, चाहे वह कोई भी दल या संगठन क्यों न हो। अगर एआईएमआईएम भी गौ रक्षा की बात करेगी, तो हम उसके साथ हैं।अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गौ माता किसी जाति, पंथ या पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे भारत की पहचान हैं। जो लोग हिंदू और हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगते हैं, वे अपने घोषणा पत्र में गौ रक्षा का मुद्दा क्यों नहीं शामिल करते? इससे परहेज क्यों है?

उन्होंने कहा कि जो गौ माता का नाम लेकर राजनीति करते हैं, वे वास्तव में गौ सेवा के लिए क्या कर रहे हैं, यह देश को जानना चाहिए। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने स्पष्ट कहा कि उनकी निष्ठा किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि गौ माता और सनातन धर्म से है। उन्होंने कहा की हम न तो किसी पार्टी के खिलाफ हैं, न किसी पार्टी के पक्ष में। लेकिन जो गौ की बात करेगा, वह हमारा साथी है। गौ माता भारतीय संस्कृति, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण की आधारशिला हैं। उनकी रक्षा पूरे राष्ट्र का कर्तव्य है।

बता दें कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य के सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया। इसी सिलसिले में वह बिहार के विभिन्न इलाकों का दौरा कर मतदाता बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025एआईएमआईएमबिहारअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती