लाइव न्यूज़ :

राजनीति से कोई लेना-देना नहीं, राजद के इफ्तार में शामिल होने सीएम नीतीश बोले-निमंत्रण मिला था तो, भाजपा के लोग भी थे...

By एस पी सिन्हा | Updated: April 23, 2022 18:41 IST

नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास 10, सर्कुलर रोड पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देहम सभी इफ्तार पार्टी करते हैं और सभी दलों को इसमें आमंत्रित करते हैं।सीएम नीतीख कुमार की मौजूदगी ने राजनीतिक चर्चाओं का बाज़ार गर्म कर दिया। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव उनके बगल में बैठे थे।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता राबड़ी देवी के आवास पर इफ्तार पार्टी में उनकी मौजूदगी का ''राजनीति से कोई लेना-देना नहीं'' है। सीएम ने कहा कि भाजपा के कई नेता भी शरीक हुए। 

 

उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि निमंत्रण मिला था तो शामिल हुए थे। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से कहा, ''हम सभी ऐसे आयोजनों में शामिल होते हैं। मेरी मौजूदगी का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

चूंकि मुझे कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था, इसलिए मैंने इसमें भाग लिया। हम सभी इफ्तार पार्टी करते हैं और सभी दलों को इसमें आमंत्रित करते हैं।'' गौरतलब है कि नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास 10, सर्कुलर रोड पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए थे।

वहां उनकी मौजूदगी ने राजनीतिक चर्चाओं का बाज़ार गर्म कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव उनके बगल में बैठे थे। कुमार को इस अवसर पर तेजस्वी से बात करते हुए भी देखा गया।

कुंवर सिंह की जयंती पर उन्होंने कहा, ''बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव (विजय दिवस) देश भर में मनाया जाना चाहिए। वह 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के नायक थे। हमें उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता के संदेशों को आत्मसात करना चाहिए और समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना चाहिए।'' कुंवर सिंह (1777-1858 26 अप्रैल) 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान एक मशहूर नायक थे। वह जगदीसपुर के एक शाही राजपूत घराने से थे, जो वर्तमान में बिहार के भोजपुर जिले का हिस्सा है। 

टॅग्स :बिहारआरजेडीनीतीश कुमारतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवपटनाBJPजेडीयूराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल